फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   young man hanged himself he was suffering from disease

ऊधमसिंह नगरः बीमारी से तंग आकर युवक ने लगाई फांसी, सुसाइड नोट में लिखा ये...

Wed, 15 May 2019 09:58 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, किच्छा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, किच्छा Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Wed, 15 May 2019 09:58 AM IST
विज्ञापन
young man hanged himself he was suffering from disease
प्रतीकात्मक

शक्तिफार्म रोड पर ग्राम शहदौरा के एक फार्म पर बीमारी के कारण एक व्यक्ति ने फंदा लगाकर जान दे दी। सूचना पर सीओ सुरजीत कुमार, पुलभट्टा एसओ प्रभात कुमार ने घटनास्थल का निरीक्षण करके शव अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया है।

विज्ञापन


ग्राम शहदौरा निवासी तनदीप सिंह (38) पुत्र सर्वजीत सिंह का पिछले साल अप्रैल में पत्नी से तलाक हो गया था। घर पर उसके पिता और एक बड़ा भाई रहते थे। सोमवार को तनदीप सिंह अपने पिता को पंजाब रिश्तेदारी में जाने की बात कहकर घर से निकला था। मंगलवार शाम को तनदीप का भाई सुखदीप घर से कुछ दूरी पर स्थित खेत पर बने ट्यूबवेल पर गया तो मोटर वाले कमरे का दरवाजा अंदर से बंद मिला।

विज्ञापन

 

झांकने पर तनदीप फांसी के फंदे पर झूलता मिला। घटना की सूचना पर पहुंचे सीओ और एसओ ने दरवाजा तुड़वाकर शव बाहर निकाला। एसओ प्रभात कुमार ने बताया कि घटनास्थल पर एक सुसाइड नोट मिला है। इसमें तनदीप ने लिखा है कि उसके शरीर की जांच में उसे हेपेटाइटिस बीमारी आई है और वह स्वेच्छा से अपनी जान दे रहा है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भिजवाया है। इधर, परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।

विज्ञापन
विज्ञापन


11 मई के बाद क्षेत्र में हुईं तीन मौत
यहां बरा क्षेत्र में 11 मई के बाद लगातार तीन लोगों की मौत से गांव में शोक है। बता दें कि ग्राम बरा निवासी रामचंद्र की भतीजी पूजा की शादी में एक बस दुर्घटना में मौत हो गई थी। इसके बाद ग्राम बरा के ही एचपी गैस एजेंसी कर्मचारी ने गैस गोदाम के एक कमरे में जहर खाकर जान दे दी थी। अब मंगलवार को शहदौरा निवासी तनदीप सिंह ने फांसी का फंदा लगाकर जान दे दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed