{"_id":"5d4be9e48ebc3e6cb12ead63","slug":"young-man-hanged-and-beaten-on-suspicion-of-mobile-theft-in-haridwar","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेरहमीः मोबाइल चोरी के शक में युवक को उल्टा लटका कर पीटा, वीडियो हुआ वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेरहमीः मोबाइल चोरी के शक में युवक को उल्टा लटका कर पीटा, वीडियो हुआ वायरल
Thu, 08 Aug 2019 02:53 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Thu, 08 Aug 2019 02:53 PM IST
विज्ञापन
वायरल वीडियो से ली गई तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
हरिद्वार के सिडकुल क्षेत्र का एक वीडियो आग की तरह वायरल हो रहा है। यह वीडियो तीन दिन पुराना बताया जा रहा है, लेकिन गुरुवार को वायरल होने के बाद यह मामला पुलिस तक पहुंच गया।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक यह वीडियो सिडकुल क्षेत्र के गांव हजारा ग्रांट का है, जिसमें एक युवक को मोबाइल चोरी के शक में उल्टा लटका कर बुरी तरह पीटा जा रहा है। स्थानीय पुलिस अभी मामले की जांच में जुट गई है। दोनों पक्ष एक ही समुदाय से ताल्लुक रखते हैं।
विज्ञापन
पीड़ित युवक का नाम जुल्फान बताया जा रहा है। पुलिस ने अभी उसे थाने बुलाया है। हालांकि अभी इस संबंध में कोई लिखित शिकायत पुलिस को नहीं मिली है।