फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Young man dies under suspicious circumstances, relatives accuse him of murder

Dehradun News: युवक की संदिग्ध हालत में मौत, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

Fri, 04 Oct 2024 04:34 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 04 Oct 2024 04:34 AM IST
विज्ञापन
Young man dies under suspicious circumstances, relatives accuse him of murder
Iकलियर बस स्टैंड के पास तबीयत खराब होने पर कराया था अस्पताल में भर्ती
विज्ञापन

I
Iरेफर करते समय अस्पताल में हुई थी मौत, परिजनों ने कहा-पिटाई से बिगड़ी थी तबीयतI
Iकबाड़ी की दुकान पर काम करने वाले एक युवक की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। परिजनों ने मारपीट कर हत्या की आशंका जताई है। अब तक पुलिस को तहरीर नहीं दी गई है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।I
Iमंगलौर कोतवाली क्षेत्र के बिझौली गांव निवासी आमिर खान रुड़की सिविल लाइंस स्थित एक कबाड़ी की दुकान में काम करता है। बुधवार रात करीब 11 बजे अचानक ही कलियर बस स्टैंड पर उसे सांस लेने में परेशानी हुई। इसके बाद किसी ने उसे रुड़की के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया। सिविल अस्पताल मेंं उसकी तबीयत बिगड़ने पर चिकित्सक उसे हायर सेंटर रेफर करने लगे। इसी दौरान उसकी मौत हो गई थी। रात करीब तीन बजे इसकी सूचना सिविल लाइंस कोतवाली पुलिस को भी दी गई।
विज्ञापन

I
I
I
Iइसकी सूचना उसके दुकान मालिक को हुुई तो उसने युवक के परिजनों को मामले से अवगत कराया। परिजन मौके पर पहुंचे और मामले की जानकारी ली। परिजनों ने युवक की हत्या की आशंका जताई है। पुलिस ने युवक का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों का कहना है कि उसकी कुछ युवकों ने पिटाई की थी जिससे तबीयत बिगड़ गई थी। इससे उसे सांस लेने में परेशानी आ रही थी। इस मामले में अब तक पुलिस को तहरीर नहीं दी गई है। वहीं प्रभारी निरीक्षक नरेंद्र बिष्ट ने बताया कि इस मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।I
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article