फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   young man carrying a girl forced into car

दबंगई, कार रोकी और उठा ली लड़की

Wed, 16 Oct 2013 09:15 PM IST
अमर उजाला, रुड़की
अमर उजाला, रुड़की Updated Wed, 16 Oct 2013 09:15 PM IST
विज्ञापन
young man carrying a girl forced into car

रुड़की के गंगनहर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की युवती को इंडिका कार सवार युवक जबरन अपने साथ उठा कर ले गए। पुलिस युवती की खोजबीन कर रही है।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक घटना उस समय घटित हुई जब युवती पड़ोस में ही पानी लेने के लिए जा रही थी। आरोपी युवक गांव का ही रहने वाला है। युवती की मां ने पुलिस में अपहरण की तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


पढें, दुनिया देखेगी अनुकृति की 'खूबसूरती'


ग्रामीण के यहां पानी लेने जा रही थी
गंगनहर कोतवाली क्षेत्र की एक युवती मंगलवार शाम को एक ग्रामीण के यहां पानी लेने जा रही थी। तभी रास्ते में एक इंडिका कार आकर रुकी। कार में कुछ युवकों के साथ ही गांव का भी एक युवक बैठा हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन


जैसे ही युवती कार के निकट से गुजरी तो एक आरोपी ने जबरन उसे कार में बैठा लिया। युवती शोर मचाती इससे पूर्व ही आरोपियों ने उसे डराकर चुप करा दिया।

पुलिस को घटना की तहरीर दी

इसके बाद आरोपी उसे लेकर फरार हो गए। युवती जब घर नहीं पहुंची तो परिजनों को चिंता हुई। परिजनों ने खोजबीन की तो पता चला कि उसे गांव का ही एक युवक कार में जबरन अपने साथ ले गया है।

युवती की मां ने गंगनहर पुलिस को घटना की तहरीर दी है। तहरीर के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरु कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed