{"_id":"6b0331d5470c4aca870c22f4","slug":"young-man-and-woman-swept-away-while-bathing-in-the-ganga-search-operation-underway-vikas-nagar-news-c-5-1-drn1027-1118187-2026-11-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: गंगा में नहाने गए युवक-युवती बहे, सर्च अभियान जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: गंगा में नहाने गए युवक-युवती बहे, सर्च अभियान जारी
विज्ञापन
शिवपुरी क्षेत्र में गंगा नदी में नहाने के दौरान जयपुर, राजस्थान निवासी एक युवक और युवती बह गए। सूचना पर पुलिस और एसडीआएफ की टीम ने गंगा नदी में सर्च अभियान चलाया लेकिन किसी का पता नहीं चला।
एसडीआरएफ ढालवाला प्रभारी कवींद्र सजवाण ने बताया कि जयपुर से घूमने आए चार दोस्त शनिवार को शिवपुरी स्थित एक कैंप में ठहरे थे। इनमें से लवेश साटिवाल (26) पुत्र सुरेश साटीवाल निवासी जयपुर राजस्थान और चेतना मीणा (27) पुत्री हरिशंकर मीणा, निवासी प्रताप नगर, जयपुर राजस्थान रविवार सुबह करीब 8:00 बजे गंगा किनारे नहाने लगे।
बताया जा रहा है कि दोनों ने फोन कर अपने साथी राजकुमार मीणा और उनकी पत्नी को भी वहां बुलाया था। जब राजकुमार मीणा मौके पर पहुंचे तो दोनों का कोई पता नहीं चल सका। नदी किनारे उनके कपड़े और फोन रखे हुए मिले। डूबने की आशंका जताते हुए पुलिस को सूचना दी गई। सूचना पर एसडीआरएफ ढालवाला ने डीप डाइवरों की मदद से गंगा नदी में तलाशी अभियान चलाया लेकिन किसी का पता नहीं चला। बताया जा रहा है कि लवेश साटिवाल जयपुर ऊर्जा निगम में कनिष्ठ अभियंता के पद पर कार्यरत थे।