फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Young leaders play an important role in realizing the resolve of a developed India: Dhami

विकसित भारत के संकल्प को साकार करने में यंग लीडर्स की अहम भूमिका : धामी

Thu, 08 Jan 2026 08:12 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 08 Jan 2026 08:12 PM IST
विज्ञापन
Young leaders play an important role in realizing the resolve of a developed India: Dhami
सीएम ने विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग के प्रतिभागियों को दीं शुभकामनाएं
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
देहरादून। विकसित भारत के संकल्प को साकार करने में यंग लीडर्स की अहम भूमिका है। यह कहना है मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का। उन्होंने यह बात मुख्य सेवक सदन में आयोजित विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग संवाद कार्यक्रम में कही।
मुख्यमंत्री ने भारत मंडपम नई दिल्ली में नौ से 12 जनवरी तक आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम में प्रतिभाग के लिए चयनित युवाओं को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि यह पहल देश के युवाओं को नेतृत्व, नवाचार और राष्ट्र निर्माण से जोड़ने का एक सशक्त मंच प्रदान करती है। कार्यक्रम से जुड़ना अपने आप में गर्व का विषय है। यह केवल एक कार्यक्रम में भाग लेने का अवसर नहीं बल्कि युवाओं के व्यक्तित्व विकास, आत्मविश्वास बढ़ाने और राष्ट्रीय स्तर पर अनुभव प्राप्त करने का भी अवसर है। इस कार्यक्रम के माध्यम से युवाओं को देशभर के प्रतिभाशाली साथियों से सीखने और संवाद करने का अवसर मिलेगा, जो उनके सर्वांगीण विकास में सहायक साबित होगा।
विज्ञापन

खेल एवं युवा कल्याण मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि कार्यक्रम के माध्यम से प्रदेश के 75 युवा राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिभा दिखाएंगे। जो लोक नृत्य, लोक संगीत, कृषि नवाचार, तकनीकी स्टार्टअप, भाषण, कविता, लेखन आदि क्षेत्रों से चयनित हैं। प्रदेश के यह युवा राष्ट्रीय आयोजन में राज्य के एंबेसडर के रूप में शामिल होंगे। इन युवाओं पर उत्तराखंड की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और ज्ञान परंपरा को प्रदर्शित करने का दायित्व है। कार्यक्रम में निदेशक खेल आशीष चौहान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed