फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   young foreign woman loved Indian grooms

तो इसलिए विदेशी युवती को भाया भारतीय वर

Wed, 13 Nov 2013 12:35 PM IST
अमर उजाला, ऋषिकेश
अमर उजाला, ऋषिकेश Updated Wed, 13 Nov 2013 12:35 PM IST
विज्ञापन
young foreign woman loved Indian grooms

दो साल पहले ऋषिकेश भ्रमण पर आई स्वीडन की एमिंडा ने कभी सोचा भी नहीं होगा कि वह एक दिन यहीं की होकर रह जाएगी।

विज्ञापन


रीति रिवाजों के प्रति बढ़ रहा आकर्षण
एमिंडा ने अपने स्थानीय मित्र से जन्म-जन्मों के बंधन में बंधने का फैसला कब ले लिया, उसे पता ही नहीं चला। विदेशियों में भारतीय संस्कृति, रीति रिवाजों के प्रति आकर्षण तेजी से बढ़ रहा है। स्वीडन की एमिंडा दो साल पहले अपने कुछ मित्रों के साथ तीर्थनगरी के स्वर्गाश्रम क्षेत्र में घूमने आई थी।

पढ़ें, लोकायुक्त बिल से खंडूरी का रैपर हटाना चाहती है कांग्रेस
विज्ञापन


इसी बीच उसकी कालेकीढाल ऋषिकेश निवासी मुकेश बिष्ट से मित्रता हो गई। उन दिनों मुकेश वेद निकेतन के समीप अपना रेस्टोरेंट चलाते थे। एमिंडा ने दो साल पुराने मित्र को अपने जीवनसाथी के रूप में चुना है। बुधवार को वह शांतिकुंज हरिद्वार में आयोजित विवाह समारोह में मुकेश के साथ सात फेरे लेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


हाथों में रचाई मेहंदी
मंगलवार को स्वर्गाश्रम स्थित एक गेस्ट हाउस में उन्होंने अपने पूरे परिवार के साथ भारतीय रीति-रिवाजों से विवाह की रस्में पूरी की। इस मौके पर स्थानीय महिलाओं ने विधि-विधान के साथ एमिंडा का मंगल स्नान के बाद हाथों में मेहंदी रचाई। बुधवार को शांतिकुंज हरिद्वार में आयोजित विवाह समारोह में स्वीडन की एमिंडा और मुकेश अग्नि को साक्षी मानकर सात फेरे लेंगे।

पढ़ें, मानकों की अनदेखी से अभी और होगी तबाही

समारोह में दुल्हन की दादी एन, पिता जॉन, माता मारिया, भाई जॉनतन, बहन और 25 अन्य रिश्तेदार शामिल हो रहे हैं। समारोह में नवीन राणा, हिमानी राणा, शाकुंबरी देवी, पंड़ित रामदयाल आदि मौजूद थे।

फेसबुक पर अपनी राय देने के लिए क्लिक करें---

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed