फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Young boys like to join indian army 

सेना की वर्दी के आगे फीका एमएनसी का ग्लैमर, जानिए क्या कहते हैं युवा

Sun, 11 Jun 2017 12:43 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Sun, 11 Jun 2017 12:43 AM IST
विज्ञापन
 Young boys like to join indian army 
suresh

कभी युवाओं को लुभाने वाले कॉरपोरेट जॉब्स का ग्लैमर अब सेना की वर्दी के आकर्षण के सामने फीका पड़ता जा रहा है। आज युवा सिर्फ दस से पांच बजे की नौकरी की बेड़ियों में नहीं बंधना चाहते। उनका लक्ष्य पैसे के साथ सम्मान और गर्व कमाना भी है। यही कारण है कि मोटे पैकेज देने वाली मल्टीनेशनल कंपनियों (एमएनसी) के बजाय वे सेना में जाना ज्यादा पसंद कर रहे हैं।

विज्ञापन


मोहणा मासी, अल्मोड़ा निवासी सुरेश देवतुल्या ऐसे युवाओं में से एक हैं। उन्हें अपने फौजी पिता माधवानंद देवतुल्या से फौज में शामिल होने की प्रेरणा मिली। उनके नाना और मां मुन्नी देवतुल्या लगातार उन्हें प्रोत्साहित करते रहे।
विज्ञापन


आर्मी स्कूल हेमपुर, रामनगर से शिक्षा प्राप्त करने के बाद सुरेश ने एलपीयू जालंधर से बीटेक किया। सैन्य वर्दी का आकर्षण उन्हें फौज की तरफ ले आया। शनिवार को भारतीय सैन्य अकादमी में पासिंग आउट परेड के बाद बेटे को अफसर की वर्दी में देखकर मां-पिता का सीना गर्व से चौड़ा हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी तरह रिखणीखाल, पौड़ी के मनिगांव निवासी पंकज पटवाल बचपन से ही फौज में अफसर बनने का सपना देखते थे। फौजी पिता प्रेम सिंह पटवाल की वर्दी उन्हें खूब भाती थी। मां सावित्री पटवाल भी बेटे को फौज में देखना चाहती थीं, लेकिन अफसर की वर्दी में।


आर्मी स्कूल पुणे से पढ़ाई के बाद उन्होंने एनडीए का टेस्ट दिया, लेकिन सिलेक्शन नहीं हो सका। तब पिता ने उनका हौसला बढ़ाया और सीडीएस के जरिये दोबारा प्रयास करने की सलाह दी। एमजीआर चेन्नई से बीटेक करने के बाद पंकज ने सीडीएस क्वालिफाई किया और फौज में बतौर अफसर शामिल होकर परिवार की सैन्य परंपरा को भी कायम रखा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed