फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   You will not bow down to me ...

तुम मुझे झुका ना पाओगे...

Thu, 25 Jul 2019 01:57 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 25 Jul 2019 01:57 AM IST
विज्ञापन
You will not bow down to me ...
हाथीबड़कला स्थित‌ सर्वे ऑडोटोरियम में संस्कृति विभाग द्वारा आयोजित एक शाम शहीदों के नाम कार्यक?
कारगिल युद्ध में सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर जवानों की याद में संस्कृति विभाग की ओर से बुधवार को शाम हाथीबड़कला स्थित सर्वे सभागार में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें नाटक का मंचन कर कलाकारों ने दर्शाया कि एक वीर योद्धा को कोई नहीं झुका सकता। इस मौके पर वीर जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
विज्ञापन

विधायक गणेश जोशी की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने मुख्य अतिथि और पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने विशिष्ट अतिथि के तौर पर शिरकत की।
विज्ञापन

कार्यक्रम में सीएम ने कहा कि वीर जवानों की शहादत सदैव हमें देश रक्षा के लिए प्रेरित करती रहेगी। कारगिल युद्ध के दौरान शत्रु बहुत सुरक्षित स्थान पर था, लेकिन विपरीत परिस्थितियों में भी हमारे वीर जवानों ने अदम्य साहस और वीरता का परिचय दिया। सेना के अधिकारियों और जवानों के शौर्य और कौशल से हमने युद्ध में विजय प्राप्त की। ऐसे वीर शहीद जवानों और वीर नारियों को मैं प्रदेश की ओर से नमन करता हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि सीमा पर तैनात जवानों की बदौलत ही देश और हम सुरक्षित हैं। निस्वार्थ भाव से जवान देश के लिए अपना बलिदान दे देता है। कार्यक्रम में संस्कृति विभाग की निदेशक बीना भट्ट, हास्य कलाकार घनानंद, बलराज नेगी, शुभम थपलियाल समेत पूर्व सैनिक व उनके परिवार मौजूद रहे।
मां की ममता देख आंखें हुईं नम
कार्यक्रम में नंदा फाउंडेशन की ओर से एक सिपाही की मां... नाटक में मां की ममता देख दर्शकों की आंखें नम हो गईं। नाटक में दर्शाया गया कि कैसे एक फौजी की मां हर दिन अपने बेटे की याद में बिताती है और सीमा पर तैनात जवान की मां अपने बेटे की चिट्ठी का कैसे इंतजार करती है। नाटक में मिताली पुनेठा ने मां का किरदार निभाया। जबकि दीपक शर्मा ने फौजी बेटे, कविता खत्री ने बेटी और शालिनी कोहली ने मित्र का किरदार निभाया। इनके अलावा केतन प्रकाश, प्रियंका राणा, जयंत रावत, अभिषेक डोबरियाल, आरती, आशुतोष जोशी, वर्णित, मोहित कुमार भारती और सौरभ नेगी ने नाटक में प्रतिभाग किया।

सौ रागिनियों से सजा है भारत...
कार्यक्रम में कलाकारों ने सौ रागिनियों से सजा है भारत... गीत में शानदार कथक की प्रस्तुति से दर्शकों का मन मोह लिया। प्रस्तुति से कलाकारों ने दर्शाया कि कैसे जवान अपने साथियों के साथ मिलकर देश की सीमा पर तैनात रहकर दुश्मन की हर आहट की खबर रखते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed