फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   you want to get rid of heat & stress then just come to Juddo

Dehradun News: गर्मी और तनाव को दूर भगाना है तो बस जुड्डो चले आएं

Sun, 21 Apr 2024 04:19 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 21 Apr 2024 04:19 AM IST
विज्ञापन
you want to get rid of heat & stress then just come to Juddo
पहाड़ों से कल-कल बहता झरना, दूर तक नजर आती हरे पानी की झील और मन मष्तिष्क को सुकून देने वाला शांत वातावरण। झरने का पानी इतना शीतल और निर्मल कि ताजगी का एहसास देकर तनाव और गर्मी को दूर कर दे। इसके लिए आपको पहाड़ी रास्तों पर कई मील का सफर तय करने की जरूरत नहीं है। देहरादून से महज 66 किलोमीटर दूर जुड्डो में यह प्रकृति का अनूठा संगम मौजूद है।
विज्ञापन

देहरादून जिले का चकराता और आसन रामस्थल पर्यटकों के बीच काफी मशहूर है। यहां देशभर से पर्यटक घूमने के लिए आते हैं। पछवादून और जौनसार बावर में अब भी ऐसे कई पर्यटन स्थल हैं, जो हैं तो पास, पर पर्यटकों की नजरों से अब तक दूर हैं। ऐसा ही एक पर्यटन स्थल है जुड्डो झरना। दिल्ली-यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित यह पर्यटन स्थल देहरादून से 66 और विकासनगर से महज 26 किलोमीटर दूर है। एक लंबे दौर तक अनछुआ रहा यह पर्यटन स्थल अब पर्यटकों की पसंद बन रहा है।
विज्ञापन

जुड्डो बाजार से ठीक पहले एक कच्चा रास्ता ऊपर की ओर जाता है। कच्चे रास्ते पर करीब 500 मीटर चलने के बाद सड़क से केवल 20 कदम ऊपर जुड्डो झरना है। झरने के ठीक पास एक घराट (पानी की चक्की) भी है। झरने के ठीक सामने जुड्डो झील है। शांत वादियों में स्थित होने से झरने से गिरती पानी की एक-एक बूंद की आवाज को साफ सुना जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, झील का हरा पानी एक अद्भुत और अविस्मरणीय सौंदर्य पैदा करता है। झरने में नहाते हुए ऐसा महसूस होता है कि प्रकृति स्वयं ही शरीर का पुर्नभरण कर नई ऊर्जा दे रही हो। झरने में नहाने से गर्मी से तो राहत मिलती ही है, साथ ही तनाव भी दूर हो जाता है। संवाद
---
गर्मियों में आसपास से पहुंचते हैं लोग

झरने में पहले विकासनगर और कालसी क्षेत्र से लोग नहाने के लिए पहुंचते थे, लेकिन अब यहां देहरादून, पांवटा और सहारनपुर से भी पर्यटक पहुंच रहे हैं। दिल्ली-यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग से आवागमन करने वाले पर्यटक और यात्री भी कई बार झरने में नहाने के लिए चले आते हैं। देहरादून निवासी अमर कुमार, मृदुल, दीपांकर, विकासनगर निवासी मयंक, मनजीत ने बताया कि वह कई बार वीकेंड में झरने पर नहाने के पहुंच जाते हैं। यहां अन्य स्थानों की तरह अधिक भीड़ भी नहीं होती है।

-----
बाजार में जरूरत का सामान उपलब्ध

जुड्डो झरना पिकनिक के लिए भी बेहतरीन जगह है। यहां जुड्डो बाजार में कई रेस्टारेंट और फास्ट फूड की दुकानें हैं। जरूरत का अधिकांश सामान स्थानीय बाजार में ही मिल जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed