{"_id":"a8c8cf42aaa6a240dd2635cd85a21c09","slug":"you-are-chew-poison-not-dilbaag","type":"story","status":"publish","title_hn":"'दिलबाग' नहीं जहर चबा रहें हैं आप!","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'दिलबाग' नहीं जहर चबा रहें हैं आप!
अमर उजाला, देहरादून
Updated Thu, 10 Oct 2013 08:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिलबाग पान मसाला निर्माता कंपनी सोम पान फ्रेगरेंस पर मुकदमे के आदेश हुए हैं। कंपनी का मुख्यालय नोएडा में है।
विज्ञापन
तकरीबन एक माह पूर्व दिलबाग के मसूरी डायवर्जन स्थित एक प्रतिष्ठान से नमूने लिए गए थे, जिसकी जांच रिपोर्ट में इसमें निकोटिन की पुष्टि हुई।
मुकदमा चलाने की अनुमति
इसके बाद खाद्य सुरक्षा प्राधिकृत अधिकारी की ओर से विक्रेता और निर्माता के खिलाफ मुकदमा चलाने की अनुमति खाद्य आयुक्त एस रामास्वामी से मांगी गई थी।
मसूरी डायवर्जन स्थित पान मसाला विक्रेता मनोज कुमार निवासी मालसी के खिलाफ भी इस मामले में खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम (एफएसएसए) के तहत मुकदमा चलेगा।
गुटके के निर्माण पर पहले ही पाबंदी
जिला खाद्य प्राधिकृत अधिकारी अनोज कुमार थपलियाल के अनुसार गुटके के निर्माण पर पहले ही पाबंदी लगाई गई थी।
इसके बाद यह कंपनी पान मसाले में निकोटिन की मिलावट कर बेच रही थी, जो अधिनियम के खिलाफ है। खाद्य आयुक्त के निर्देशानुसार आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन