फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Yogi Government Support Sadhvi padmavati Strike for ganga protection in haridwar

हरिद्वार: साध्वी पद्मावती के अनशन पर योगी सरकार भी जागी, मातृसदन पहुंचे एसडीएम और सीओ 

Wed, 29 Jan 2020 11:52 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 29 Jan 2020 11:52 AM IST
सार

  •  पदमावती का हालचाल जानने मातृसदन पहुंचे मुजफ्फरनगर के एसडीएम और सीओ 
  • हरिद्वार के जिलाधिकारी और एसएसपी ने भी जाना अनशनकारी साध्वी का हालचाल

विज्ञापन
Yogi Government Support Sadhvi padmavati Strike for ganga protection in haridwar
साध्वी से मिलने पहुंचे अधिकारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरिद्वार में गंगा की अविरलता और निर्मला बनाए रखने सहित अन्य मांगों को लेकर आमरण अनशन कर रही मातृ सदन की अनुयायी साध्वी पदमावती के अनशन को लेकर बिहार सरकार के बाद अब यूपी सरकार भी चेती है। योगी सरकार के निर्देश पर मुजफ्फरनगर के एसडीएम और सीओ ने मातृ सदन पहुंचकर साध्वी का हालचाल जाना। उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से इस बारे में क्या कदम उठाए जा सकते हैं, इस बारे में भी चर्चा की। यूपी के दोनों अधिकारियों के साथ ही हरिद्वार के जिलाधिकारी और एसएसपी ने भी मातृ सदन पहुंचे। 

विज्ञापन


साध्वी पदमावती ने 15 दिसंबर को आमरण अनशन शुरू किया था। मंगलवार को खतौली के एसडीएम अजय कुमार और मुजफ्फरनगर के सीओ कुलदीप कुमार हरिद्वार पहुंचे थे। दोनों अफसरों ने मातृ सदन में पहुंचकर स्वामी शिवानंद सरस्वती और साध्वी पदमावती से मुलाकात की। उनकी मांगों के बारे में जाना और अभी हुई कार्रवाई के संबंध में भी जानकारी ली। 

विज्ञापन

नितीश कुमार भी पीएम को लिख चुके पत्र

गौरतलब है कि पिछले दिनों बिहार के सीएम नितीश कुमार ने भी साध्वी पदमावती के अनशन को लेकर गंभीरता दिखाई थी और पीएम नरेंद्र मोदी को पत्र लिखा था। उनका पत्र लेकर बिहार के जल संसाधन मंत्री संजय झा और सांसद कौशलेंद्र कुमार मातृसदन आए थे।

उधर जिलाधिकारी दीपेंद्र चौधरी और एसएसपी सेंथिल अवुदई कृष्णराज एस ने मातृ सदन पहुंचकर साध्वी का हाल चाल जाना। उन्होंने बताया कि जिला प्रशासन की ओर से उनकी मांगों को पूरा करने के संबंध में शासन से पत्राचार किया जा रहा है। साध्वी पदमावती ने स्पष्ट कहा कि जब तक मांगे पूरी नहीं होती है तब तक अनशन जारी रहेगा। 

सात किलो वजन घटा 
साध्वी पदमावती का वजन अब तक सात किलो घट चुका है। जानकारी के अनुसार जब वह अनशन पर बैंठी थीं तो उनका वजन 53 किलो था। अब उनका वजन 46 किलो तौला गया। मंगलवार को जिला चिकित्सालय की चिकित्सक डा. दीपशिखा के नेतृत्व में मातृसदन पहुंची टीम ने उनका मेडिकल परीक्षण किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed