हरिद्वार: साध्वी पद्मावती के अनशन पर योगी सरकार भी जागी, मातृसदन पहुंचे एसडीएम और सीओ
- पदमावती का हालचाल जानने मातृसदन पहुंचे मुजफ्फरनगर के एसडीएम और सीओ
- हरिद्वार के जिलाधिकारी और एसएसपी ने भी जाना अनशनकारी साध्वी का हालचाल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरिद्वार में गंगा की अविरलता और निर्मला बनाए रखने सहित अन्य मांगों को लेकर आमरण अनशन कर रही मातृ सदन की अनुयायी साध्वी पदमावती के अनशन को लेकर बिहार सरकार के बाद अब यूपी सरकार भी चेती है। योगी सरकार के निर्देश पर मुजफ्फरनगर के एसडीएम और सीओ ने मातृ सदन पहुंचकर साध्वी का हालचाल जाना। उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से इस बारे में क्या कदम उठाए जा सकते हैं, इस बारे में भी चर्चा की। यूपी के दोनों अधिकारियों के साथ ही हरिद्वार के जिलाधिकारी और एसएसपी ने भी मातृ सदन पहुंचे।
साध्वी पदमावती ने 15 दिसंबर को आमरण अनशन शुरू किया था। मंगलवार को खतौली के एसडीएम अजय कुमार और मुजफ्फरनगर के सीओ कुलदीप कुमार हरिद्वार पहुंचे थे। दोनों अफसरों ने मातृ सदन में पहुंचकर स्वामी शिवानंद सरस्वती और साध्वी पदमावती से मुलाकात की। उनकी मांगों के बारे में जाना और अभी हुई कार्रवाई के संबंध में भी जानकारी ली।
नितीश कुमार भी पीएम को लिख चुके पत्र
गौरतलब है कि पिछले दिनों बिहार के सीएम नितीश कुमार ने भी साध्वी पदमावती के अनशन को लेकर गंभीरता दिखाई थी और पीएम नरेंद्र मोदी को पत्र लिखा था। उनका पत्र लेकर बिहार के जल संसाधन मंत्री संजय झा और सांसद कौशलेंद्र कुमार मातृसदन आए थे।
उधर जिलाधिकारी दीपेंद्र चौधरी और एसएसपी सेंथिल अवुदई कृष्णराज एस ने मातृ सदन पहुंचकर साध्वी का हाल चाल जाना। उन्होंने बताया कि जिला प्रशासन की ओर से उनकी मांगों को पूरा करने के संबंध में शासन से पत्राचार किया जा रहा है। साध्वी पदमावती ने स्पष्ट कहा कि जब तक मांगे पूरी नहीं होती है तब तक अनशन जारी रहेगा।
सात किलो वजन घटा
साध्वी पदमावती का वजन अब तक सात किलो घट चुका है। जानकारी के अनुसार जब वह अनशन पर बैंठी थीं तो उनका वजन 53 किलो था। अब उनका वजन 46 किलो तौला गया। मंगलवार को जिला चिकित्सालय की चिकित्सक डा. दीपशिखा के नेतृत्व में मातृसदन पहुंची टीम ने उनका मेडिकल परीक्षण किया।