फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   yogi adityanath in uttarakhand for election rally

उत्तराखंड की कांग्रेस सरकार ने दवा की जगह दी दारू: योगी आदित्यनाथ

Sat, 11 Feb 2017 09:03 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, श्यामपुर
ब्यूरो / अमर उजाला, श्यामपुर Updated Sat, 11 Feb 2017 09:03 PM IST
विज्ञापन
yogi adityanath in uttarakhand for election rally
yogi adityanath - फोटो : amar ujala

भाजपा के फायर ब्रांड नेता और गोरखपुर के सांसद योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उत्तराखंड की कांग्रेस सरकार दवा की जगह दारू देने का काम कर रही है।

विज्ञापन


गांवों में बुनियादी सुविधाओं का विस्तार करने के बजाय सरकार ने गांव-गांव तक शराब पहुंचाने का काम किया है। कांग्रेस सरकार ने शासन को भी माफिया के चंगुल में फंसा दिया। प्रदेश में सरकार नहीं एक इटली का गिरोह कार्य कर रहा है। इसीलिए राज्य में सुशासन लाने के लिए भाजपा की सरकार जरूरी है।
विज्ञापन


बापूग्राम में आयोजित भाजपा प्रत्याशी प्रेमचंद अग्रवाल की चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए योगी आदित्यनाथ ने कहा कि ऋषिकेश में एम्स देने का काम हो या फिर उत्तराखंड राज्य बनाने की बात दोनों कार्य भाजपा ने किए हैं। कांग्रेस ने तो अलग उत्तराखंड राज्य बनाने का विरोध किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


एम्स बनाने तक में कांग्रेस ने बाधा पैदा की थी। जो पार्टी विकास की विरोधी रही है उसके पक्ष में जनता कैसे मतदान कर सकती है। कांग्रेस के शहजादे जहां भी जाते हैं वहां कांग्रेस की हार सुनिश्चित कराते हैं। बिहार में कांग्रेस के केवल तीन विधायक जीतना इसका उदाहरण है। कांग्रेस संसद में भी नकारात्मक राजनीति कर रही है।

कांग्रेस सरकार ने उत्तराखंड के विकास पर आग लगाने का काम किया

yogi adityanath in uttarakhand for election rally
yogi adityanath

उन्होंने कहा कि अभी जब मैं जोशीमठ से आ रहा था तो वहां बर्फ गिरी हुई थी, लेकिन थोड़ा नीचे आने पर देखा कि जंगलों में आग लगी हुई थी। पांच साल में कांग्रेस सरकार ने उत्तराखंड के विकास पर आग लगाने का काम किया है। छत्तीसगढ़ और झारखंड राज्य उत्तराखंड के साथ में बने हैं। आज छत्तीसगढ़ टॉप तीन राज्यों में है। वहां 15 साल से भाजपा की सरकार है इसीलिए चावल भी वहां 1 रुपये किलो दिया जाता है। उत्तराखंड राज्य के पास भरपूर संसाधन होने के बावजूद राज्य को कर्ज के गर्त में धकेलेने का काम किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि केंद्र की सरकार गोरखपुर में एम्स का निर्माण कर रही है। भाजपा ही बंद पड़ी आईडीपीएल की फैक्ट्री को चलाने का काम करेगी। वन रैंक वन पेंशन मामले को कांग्रेस ने 40 साल से लटकाए रखा। भाजपा ने इसे गंभीरता से लेकर कार्रवाई की।

भाजपा प्रत्याशी प्रेम चंद अग्रवाल ने कहा कि जो लोग यह कहते हैं कि दस साल में कोई विकास नहीं दिखता ऐसे लोगों की नजर और नजरिया दोनों खराब हैं। सीएम हरीश रावत हमेशा ये रोना रोते हैं कि केंद्र सरकार पैसा नहीं दे रही है। ऐसी रोने-धोने की सरकार को राज्य से हटाने की जरूरत है। इस मौके पर रवींद्र राणा, अनीता ममगाईं, कृष्ण कुमार सिंघल, प्रदीप नेगी, महिपाल सिंह, नरेंद्र सिंह रावत, रमेशचंद शर्मा, विपिन पंत आदि उपस्थित रहे।

विकास के लिए उत्तराखंड में लाएं भाजपा की सरकार

yogi adityanath in uttarakhand for election rally
योगी आदित्यनाथ

यमकेश्वर में गोरखपुर के सांसद महंत योगी आदित्यनाथ ने लोगों का आह्वान किया कि विकास के लिए उत्तराखंड में भाजपा सरकार को लाएं। भाजपा ही प्रदेश में सुशासन दे सकती है। कहा कि मेजर जनरल बीसी खंडूड़ी (से.नि.) के मुख्यमंत्रित्व काल में उत्तराखंड में विकास ने रफ्तार पकड़ी। यही नहीं खंडूड़ी जब एनडीए सरकार में भूतल परिवहन मंत्री रहे, उन्होंने पूरे देश में सड़कों का जाल बिछाकर एक इतिहास रच दिया। कांग्रेस ने उत्तराखंड ही नहीं, पूरे देश को भ्रष्टाचार के दलदल के सिवाय कुछ और नहीं दिया।
      
शनिवार शाम को योगी आदित्यनाथ ने यमकेश्वर में भाजपा प्रत्याशी ऋतु खंडूड़ी के पक्ष में चुनावी जनसभा को संबोधित किया। शाम को करीब सवा चार बजे पूर्व सीएम बीसी खंडूड़ी के साथ हेलीकाप्टर से यमकेश्वर पहुंचे योगी आदित्यनाथ का यमकेश्वर में भाजपा कार्यकर्ताओं की ओर से भव्य स्वागत किया गया। यमकेश्वर के मूल निवासी योगी आदित्यनाथ ने उनके जोरदार स्वागत के लिए क्षेत्रवासियों और भाजपा कार्यकर्ताओं का आभार जताया। उन्होंने बीसी खंडूड़ी की बेटी ऋतु खंडूड़ी भूषण को भारी बहुमत से जिताकर विधानसभा भेजने की अपील की। कहा कि उत्तराखंड को भाजपा सरकार की जरूरत है। केंद्र और राज्य में एक ही पार्टी की सरकार होने से विकास को रफ्तार मिलेगी।
      
कांग्रेस पर हमला करते हुए योगी आदित्यनाथ ने कहा कि स्वतन्त्रता के बाद कांग्रेस की स्थिति काफी बुरी हो चुकी है। कहा कि कांग्रेस ने जिस भी पार्टी के साथ में गठबंधन किया, उसकी भी उससे बुरी स्थिति हुई है। उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी के साथ गठबंधन कर कांग्रेस ने पहले ही अपनी हार स्वीकार कर चुकी है। कांग्रेस बहस से बचने के लिए संसद नहीं चलने देती और बाहर दूसरी पार्टियों पर आरोप लगाती है। कहा कि भाजपा की सरकार बनने पर यमकेश्वर का कायाकल्प होगा। क्षेत्र के सभी मन्दिरों का जीर्णोद्धार होगा, स्वास्थ्य की सुविधाओं का विकास होगा, महिलाओं को सुरक्षा मिलेगी और नौजवानों को रोजगार मिलेगा।
     
जनसभा को पूर्व सीएम बीसी खंडूड़ी, भाजपा प्रत्याशी ऋतु खंडूड़ी, महावीर कुकरेती, मण्डल अध्यक्ष यमकेश्वर विक्रम सिंह रौथाण, कुसुम कुकरेती, चन्द्रमोहन सिंह नेगी, राजवीर नेगी, विक्रम सिंह बिष्ट, त्रिवेंद्र सिंह नेगी, दिगंबर कुकरेती, गुरूपाल बत्रा, राजेन्द्र सिंह नेगी ने संबोधित किया। मंच का संचालन जगमोहन सिंह रावत तथा शान्तनु बडोला ने संयुक्त रूप से किया।      
जारी      

कांग्रेस पर बरसे योगी आदित्यनाथ

yogi adityanath in uttarakhand for election rally
योगी आदित्यनाथ

जोशीमठ में भाजपा के फायर ब्रांड सांसद योगी आदित्यनाथ शनिवार को भाजपा प्रत्याशी महेंद्र भट्ट के समर्थन में जोशीमठ पहुंचे। यहां आयोजित चुनाव जनसभा में वे कांग्रेस पर जमकर बरसे। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड राज्य निर्माण का विरोध करने वाली कांग्रेस अब राज्य के विकास का राग अलाप रही है, जबकि राज्य निर्माण के दौरान कांग्रेस के नेताओं ने राज्य निर्माण का खुला विरोध किया था। उन्होंने कहा कि राज्य निर्माण से लेकर वर्तमान तक भाजपा ने उत्तराखंड के आम जनमानस की भावनाओं का सम्मान किया है, जिसकी बदौलत राज्य में भाजपा के प्रत्याशियों को जनता का सहयोग मिल रहा है।   
 
जनसभा में शामिल हुए पूर्व मुख्यमंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने कहा कि हरीश सरकार की ओर से जनता की भावनाओं के साथ छल कर राज्य को लूटने का काम किया गया है। राज्य सरकार के भ्रष्टाचार का सच जनता के सामने है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार चारधाम यात्रा मार्गों की हालत सुधारने के साथ ही धामों को रेल और हवाई सेवा से भी जोड़ने की योजना बना रही है। इस मौके पर पार्टी के जिलाध्यक्ष मोहन प्रसाद थपलियाल, नगर पालिका अध्यक्ष रोहिणी रावत, पूर्व अध्यक्ष ऋषि प्रसाद सती, विनोद कपरुवाण, रघुवीर बिष्ट, विजया रावत, सुचिता चौहान, किशोर पंवार, विजय सती आदि मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed