फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   yoga wellness center 10 will open in Uttarakhand read all Updates in hindi

Uttarakhand: प्रदेश में खुलेंगे 10 योग वेलनेस केंद्र, आयुर्वेद विभाग ने की कवायद, ये है पूरी योजना

Sat, 02 Nov 2024 12:07 PM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Sat, 02 Nov 2024 12:07 PM IST
सार

राष्ट्रीय आयुष मिशन के तहत पहले चरण में उत्तराखंड के पांच जिलों में योग वेलनेस केंद्र खोले जा रहे हैं। आयुष मंत्रायल की ओर से प्रत्येक केंद्र के लिए प्रतिवर्ष सात लाख रुपये की राशि दी जाएगी।

विज्ञापन
yoga wellness center 10 will open in Uttarakhand read all Updates in hindi
योग (सांकेतिक - फोटो : istock

विस्तार

राज्य में योग को बढ़ावा देने और लोगों को स्वस्थ जीवन शैली के लिए जागरूक करने के लिए 10 योग वेलनेस केंद्र खोले जाएंगे। इसके लिए आयुर्वेद विभाग ने कवायद शुरू कर दी है। प्रत्येक केंद्र में एक योग अनुदेशक व बहुउद्देशीय कार्यकर्ता की तैनाती की जाएगी।

विज्ञापन


केंद्रों में प्रतिदिन योग अभ्यास कराने के साथ लोगों को दिनचर्या की जानकारी मिलेगी। राष्ट्रीय आयुष मिशन के तहत पहले चरण में उत्तराखंड के पांच जिलों में योग वेलनेस केंद्र खोले जा रहे हैं। इसमें उत्तरकाशी जिले में हर्षिल, भटवाड़ी, चमोली जिले में सुगी, नंदप्रयाग, चंपावत जिले में टनकपुर, चंपावत, नैनीताल जिले में नौकुचियाताल, पिथौरागढ़ जिले में ताल, पिथौरागढ़ में गूंजी शामिल है।
विज्ञापन


आयुष मंत्रायल की ओर से प्रत्येक केंद्र के लिए प्रतिवर्ष सात लाख रुपये की राशि दी जाएगी। इन केंद्रों को खोलने का मुख्य उद्देश्य दूरस्थ क्षेत्रों में योग और आयुर्वेद के प्रति लोगों को जागरूक करना है। केंद्रों में लोगों को स्वस्थ जीवन शैली के लिए दिनचर्या की जानकारी दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

ये भी पढ़ें...Uttarakhand: बॉर्डर और आपदा प्रभावित क्षेत्रों के लिए होगा जेंडर बजट, युवा नीति में किया जा रहा प्रावधान

योग वेलनेस सेंटर खोलने के लिए काम शुरू हो गया है। जल्द ही केंद्रों में स्टाफ को तैनात किया जाएगा। - डॉ.विजय कुमार जोगदंडे, आयुर्वेद निदेशक एवं अपर सचिव



 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed