{"_id":"588d8e0e4f1c1b313de7fe99","slug":"yoga-training-camp-in-gurukul-kangri-haridwar","type":"story","status":"publish","title_hn":"चीनी छात्रों के दल का योग प्रशिक्षण शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चीनी छात्रों के दल का योग प्रशिक्षण शुरू
ब्यूरो / अमर उजाला, हरिद्वार
Updated Sun, 29 Jan 2017 12:09 PM IST
विज्ञापन
yoga
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय के मानव चेतना एवं योग विज्ञान की ओर से विदेशियों के लिए योग प्रशिक्षक प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू हो गया।
विज्ञापन
इस दौरान विश्वविद्यालय के कुलसचिव प्रो. विनोद कुमार ने कहा कि देश और दुनिया में योग के नाम पर गुरुकुल कांगड़ी पहला विश्वविद्यालय है। यहां विश्व में योग को स्नातक, स्नातकोत्तर एवं पीएचडी में एक विषय के रूप में सबसे पहले शुरू किया है।
विज्ञापन
सात चीनी विदेशी छात्राओं को योग को वैदिक परंपरा के साथ जोड़ा गया। यह विदेशी चीनी छात्रा यौगिक क्रियाओं को सीखकर अपने देश में गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय का प्रचार-प्रसार करेंगे। मानव चेतना एवं योग विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो. ईश्वर भारद्वाज ने कहा कि विश्वविद्यालय में योग प्रशिक्षण लेने वाला चीन से आना वाला यह छठवां दल है। इस दल का नेतृत्व गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय का पूर्व छात्र शक्ति कर रहा है।
विज्ञापन
समारोह का प्रारंभ प्रो. सोमदेव शतांशु ने किया। जबकि कुलसचिव ने मेहमानों का मार्ल्यापण कर स्वागत किया।
इस अवसर पर शक्ति, ली छुअन येन, चन चिंग चिंग, रोजा, चांग लिंग युएन, शाओ आई छिंग, फांग पाओ चिअ, प्रो राजेंद्र अग्रवाल, डा. राकेश गिरि, डा. सुरेंद्र त्यागी, डा. आरकेएस डागर, डा. योगेश्वर, डा. उधम सिंह, डा. अजय मलिक, डा. शिवकुमार चौहान, डा. राजीव शर्मा, डा. निष्कर्ष, उदित कुमार, दीपक आनंद, योगेंद्र आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन डा. राकेश गिरि ने किया।