फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Yoga Guru Baba Ramdev statement Regarding Agnipath scheme

Agnipath Protest: योजना के विरोध में आगजनी पर बाबा रामदेव बोले- देश फूंककर नहीं कर सकते देशसेवा

Mon, 20 Jun 2022 05:04 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार Published by: रेनू सकलानी Updated Mon, 20 Jun 2022 05:04 PM IST
सार

योग गुरु बाबा रामदेव ने कहा कि आग लगाने से, ट्रेन फूंकने से देश का नुकसान होता है। यह राष्ट्रीय संपत्ति का नुकसान आत्मघात है। जो किसी भी युवा को नहीं करना चाहिए। उन्होंने कहा कि देश फूंककर देश की सेवा नहीं की जा सकती। 

विज्ञापन
Yoga Guru Baba Ramdev statement Regarding Agnipath scheme
बाबा रामदेव - फोटो : पीटीआई

विस्तार

विज्ञापन

अग्निपथ योजना को लेकर हो रहे विरोध के बीच बाबा रामदेव ने अपना बयान दिया है। उन्होंने कहा कि जिन्हें विरोध करना है वह करें, लेकिन अहिंसक तरीके से करें। बाबा रामदेव ने कहा कि सेवा चाहे एक दिन के मिले या चार साल मिले या पांच साल की मिले, देश के बुद्धिजीवी लोगों की राय उस पर आ चुकी है। विरोध के सुर सत्ता के कानों तक पहुंच चुके हैं। मुझे लगता है धीरज रखने की आवश्यकता है।

 

बाबा रामदेव ने कहा कि इसका कुछ न कुछ तो समाधान अवश्य निकलेगा। सभी को थोड़ा शांति रखनी चाहिए। उन्होंने कहा कि सभी योग पथ पर चलें। योग पथ पर चलकर जो विरोध भी करता है वह अहिंसक होता है। अहिंसक धर्म, अहिंसक राजनीति, अहिंसक आंदोलन, अहिंसक व्यापार होना चाहिए।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें...Weather: बर्फबारी ने हेमकुंड साहिब की यात्रा पर लगाया ब्रेक, गोविंदघाट और घांघरिया में रोके गए साढ़े सात हजार तीर्थयात्री

विज्ञापन
विज्ञापन

अग्निपथ योजना पर जो भी बदलाव होगा, सरकार कर रही है और करेगी। आग लगाने से ट्रेन फूंकने से देश का नुकसान होता है। यह राष्ट्रीय संपत्ति का नुकसान आत्मघात है। बाबा रामदेव ने कहा कि यह किसी भी युवा को नहीं करना चाहिए। मिलिट्री में रहकर आप देश की सेवा करना चाहते हैं, लेकिन देश फूंककर देश की सेवा कैसे करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed