फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Weather Update, Snowfall in Hemkund, seven and a half thousand pilgrims were stopped

Weather: बर्फबारी ने हेमकुंड साहिब की यात्रा पर लगाया ब्रेक, गोविंदघाट और घांघरिया में रोके गए साढ़े सात हजार तीर्थयात्री

Mon, 20 Jun 2022 11:38 AM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, जोशीमठ (चमोली)
संवाद न्यूज एजेंसी, जोशीमठ (चमोली) Published by: रेनू सकलानी Updated Mon, 20 Jun 2022 11:38 AM IST
सार

हेमकुंड साहिब में बर्फबारी कारण यहां साढ़े सात हजार तीर्थयात्रियों को रोक दिया है।गुरुद्वारा प्रबंधक सेवा सिंह का कहना है कि जैसे ही बर्फबारी रुकेगी यात्रा फिर से संचालित होगी। फिलहाल गोविंदघाट और घांघरिया में साढे़ सात हजार तीर्थयात्रियों को रोका गया है।

विज्ञापन
Weather Update, Snowfall in Hemkund, seven and a half thousand pilgrims were stopped
हेमकुंड साहिब में बर्फबारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हेमकुंड साहिब में जमकर बर्फबारी होने के चलते यहां यात्रा पर ब्रेक लग गया है। दो दिनों से यहां मौसम खराब होने के चलते ऊंचाई वाले स्थानों में बर्फबारी होने से हेमकुंड साहिब में एक फिट से अधिक बर्फ गिर चुकी है। प्रदेश में बारिश के पूर्वानुमान को देखते हुए पर्यटन विभाग ने तीर्थयात्री-पर्यटकों से पहले ही सतर्क रहने की अपील की है।

विज्ञापन


बदरीनाथ धाम की चोटियों पर भी बर्फबारी का सिलसिला जारी है। सोमवार को मौसम का मिजाज बदला तो हेमकुंड साहिब में जमकर बर्फबारी हुई। बर्फबारी के कारण यहां साढ़े सात हजार तीर्थयात्रियों को रोक दिया है। गोविंदघाट व घांघरिया में साढे़ सात हजार तीर्थयात्री को रोका गया है।
विज्ञापन


गुरुद्वारा प्रबंधक सेवा सिंह का कहना है कि जैसे ही बर्फबारी रुकेगी यात्रा फिर से संचालित होगी। चमोली एसपी श्वेता चौबे ने भी कहा कि तीर्थयात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए हेमकुंड की ओर जाने वालों को मौसम साफ होने तक घांघरिया और गोविंदघाट पर रोक दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदेश में बारिश के पूर्वानुमान को देखते हुए पर्यटन विभाग ने तीर्थयात्री-पर्यटकों से सतर्क रहने की अपील की है। कहा है कि उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद (यूटीडीबी) में बने कंट्रोल रूम के टोल फ्री नंबर 1364 या मौसम विभाग की आधिकारिक वेबसाइट से मौसम व मार्गों की पूर्ण जानकारी लेने और पंजीकरण कराने के बाद ही उत्तराखंड आएं।

मौसम विभाग ने चारधाम समेत अनेक जिलों में बारिश या भारी बारिश होने का पूर्वानुमान लगाया है। इसके साथ ही भारी बारिश के आसार वाले जिलों में हल्का भूस्खलन, चट्टान गिरने, सड़कें बंद होने, नदी-नालों में पानी बढ़ने आदि की चेतावनी जारी की है।

ये भी पढ़ें...Run for Yoga: सीएम धामी के साथ मेयर और विधायकों ने लगाई दौड़, योग दिवस को उत्सव के रूप में मनाने का संदेश

इसी के चलते पर्यटन विभाग ने तीर्थयात्री-पर्यटकों से सतर्कता बरतने की अपील की है। यह भी कहा गया है कि यात्रा पर आ रहे तीर्थयात्री ऊनी कपड़े, छाता, रेनकोट, वाटरप्रूफ ट्रेकिंग शूज, चलने के लिए छड़ी, टोपी, दस्ताने आदि अपने साथ रखें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed