फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Yoga camp will be organized from 4th to 8th June

Dehradun News: 4 से 8 जून तक आयोजित किया जाएगा योग शिविर

Mon, 26 May 2025 12:20 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 26 May 2025 12:20 AM IST
विज्ञापन
Yoga camp will be organized from 4th to 8th June
I
विज्ञापन

IIअखिल भारत वर्षीय ब्राह्मण महासभा उत्तराखंड की एक बैठक का आयोजन पंचायती मंदिर दर्शनलाल चौक पर किया गया। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष मनमोहन शर्मा ने बताया कि संगठन की ओर से चार से आठ जून तक होने वाले योग शिविर की जानकारी दी गई। बताया कि पहले दिन मेयर सौरभ थपलियाल और आचार्य अरुण कुमार योगाचार्य योग शिविर का शुभारंभ करेंगे। रोजाना सुबह 5:30 बजे से 7:30 बजे तक आयोजित किया जाएगा। योग शिविर का संपन्न कराने के लिए संगठन के पदाधिकारियों को अलग-अलग जिम्मेदारी सौंपी गई है। महिला संयोजक इंदु शर्मा, प्रतिमा शर्मा, अलका शर्मा, अंजू शर्मा, अरुण बाला शर्मा,नीलम शर्मा, लता शर्मा, आभा शर्मा, पीयूष गौड, दीपक ध्यानी आदि मौजूद रहे।
I
I
I
I
I

Iआर्य समाज मंदिर करनपुर का वार्षिक अधिवेशन आयोजित
I

I
I
Iरविवार को आर्य समाज मंदिर करनपुर का वार्षिक अधिवेशन आर्य समाज कार्यालय में आयोजित किया गया। इस दौरान कार्यकारिणी का गठन किया गया। इसमें प्रधान रोहित आर्य, उप प्रधान पारितोष रस्तोगी, उप प्रधान पवन, मंत्री राम बाबू सैनी,उप मंत्री धीरेंद्र गांधी, कोषाध्यक्ष राजेश वर्मा, सहायक कोषाध्यक्ष अश्विनी कुमार, अधिष्ठाता आर्य वीर दल राज कुमार त्यागी आदि चुने गए।
विज्ञापन

I
I
I

I
I

Iव्यापार मंडल पदाधिकारियों ने सामान अंदर रखने की मांग
I
Iदेहरादून। प्रेमनगर व्यापार मंडल के प्रधान भूषण भाटिया के नेतृत्व में प्रमुख व्यापारियों ने त्यागी मार्केट को जाम मुक्त करने के लिए एक पहल शुरू की। रविवार को उन्होंने व्यापारियों के साथ मिलकर प्रेमनगर बाजार से ठेली सब्जी वालों को हटवाया। इसके साथ ही व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने व्यापारियों से हाथ जोड़कर अपील की कि दुकान का सामान निर्धारित सीमा तक बाहर रखें, ताकि बाजार में जाम ना लगे। व्यापार मंडल के इस अभियान का व्यापारियों ने स्वागत किया। विक्की खन्ना, फकीरचंद, महेश शर्मा, बॉबी भाटिया, जितेंद्र तनेजा आदि मौजूद रहे।I
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed