फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Yoga became a medium to increase self-confidence during the Corona period

कोरोना काल में योग आत्मबल बढ़ाने का माध्यम बना

Tue, 22 Jun 2021 12:20 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 22 Jun 2021 12:20 AM IST
विज्ञापन
Yoga became a medium to increase self-confidence during the Corona period
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर हर्रावाला स्थित उत्तराखंड आर्युवेदिक कॉलेज में योग करते मुख्? - फोटो : DEHRADUN
देहरादून। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर आयोजित वर्चुअल योग शिविर के माध्यम से लोगों को जीवन में योग अपनाने के लिए प्रोत्साहित किया गया। प्राणायाम व योगासनों से शारीरिक व मानसिक फायदों की जानकारी दी गई। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि कोरोना काल में योग आत्मबल बढ़ाने का माध्यम बना है।
विज्ञापन

डीएवी कॉलेज के आईक्यूएसी सेल की ओर से योग दिवस पर ऑनलाइन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता योग गुरु प्रदीप चंद्र मैठानी ने सभी को जीवन में योग अपनाने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने सूर्य नमस्कार, पद्मासन सहित कई प्रकार के आसन व प्राणायाम करने के तरीके बताए। इस मौके पर उज्जवला शर्मा, डॉ. अजय सक्सेना, डॉ. ऊषा पाठक, डॉ. ओनिमा शर्मा मौजूद रहीं।
विज्ञापन

एलआईसी मंडल कार्यालय में योग प्रशिक्षक रचना गोयल और सीपी ओबरोय के नेतृत्व में वर्चुअल योग शिविर आयोजित किया गया। शिविर का शुभारंभ करते हुए वरिष्ठ मंडल प्रबंधक पुनीत कुमार ने कहा कि योग शारीरिक स्फूर्ति को गति देने के साथ ही मानसिक तनाव से भी हमें दूर रखता है। इस मौके पर पवन कुमार, मीना बहुगुणा, राजेश गोयल शामिल हुए। दूसरी ओर श्री गुरुराम राय दरबार साहिब के महंत देवेंद्र दास महाराज ने योगाभ्यास किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

केक काटकर मनाई योग दिवस की खुशी
माता वैष्णों देवी गुफा योग मंदिर टपकेश्वर महादेव में केक काटकर सातवें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की खुशी मनाई गई। इस मौके पर योगाचार्य रेखा रतूड़ी, नीरज डोभाल, रमेश शर्मा, दीपेंद्र नौटियाल, वैभव जोशी मौजूद रहे। आचार्य बिपिन जोशी ने घर-घर योग हर घर योग अभियान के तहत वर्चुअल योग शिविर आयोजित किया। इसमें डीआईटी विवि, पेट्रोलियम विवि, उत्तराखंड आयुर्वेद विवि के शिक्षक और छात्रों ने योगाभ्यास किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed