फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Yes Bank crisis: Bank opens today after three days, customers can get cash

यस बैंक संकट: चार दिन के बाद यस बैंक ग्राहकों को मिली राहत, सभी एटीएम से निकल रहा कैश

Thu, 12 Mar 2020 09:49 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Thu, 12 Mar 2020 09:49 AM IST
सार

  • तीनों शाखाओं और पांचों एटीएम में सुबह से ही उपलब्ध हुआ कैश 

विज्ञापन
Yes Bank crisis: Bank opens today after three days, customers can get cash
- फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

विस्तार

चार दिन से कैश के लिए भटक रहे यस बैंक के ग्राहकों को बुधवार को बड़ी राहत मिली। न केवल बैंक बल्कि सभी यस बैंक के एटीएम में भी ग्राहकों के लिए कैश उपलब्ध हो गया। संकट से घिरे यस बैंक के ग्राहक भी कैश के लिए चार दिनों से भटक रहे हैं।

विज्ञापन

 

शहर में यस बैंक की तीन शाखाएं और पांच एटीएम हैं। होली से एक दिन पहले तमाम ग्राहक यहां कैश निकालने को पहुंचे, लेकिन कोई फायदा न हुआ। राजपुर रोड स्थित यस बैंक की मुख्य शाखा ने तो भीड़ को कंट्रोल करने के लिए टोकन बांटे थे। बावजूद इसके लोगों को राहत नहीं मिली। न तो वह अपने डेबिट कार्ड से कोई खरीदारी कर पाए और न ही किसी अन्य एटीएम से कैश निकाल पाए।

विज्ञापन

दूरसंचार कंपनियों के यस बैंक के चेकों को नो

यस बैंक के एटीएम से भी पैसा नहीं मिला। कई ग्राहकों की होली का मजा किरकिरा हो गया। बुधवार को जैसे ही बैंक खुला, ग्राहक बैंक की ओर दौड़ पड़े। ग्राहकों के लिए बैंक के स्तर से पर्याप्त इंतजाम किए गए थे। बैंक शाखाओं के अलावा सभी एटीएम से पैसा आसानी से मिल गया।


संकट से घिरे यस बैंक के ग्राहकों को अब दूरसंचार कंपनियों से भी झटका लगा है। दूरसंचार कंपनियों ने ग्राहकों को मैसेज भेजकर बोलना शुरू कर दिया है कि चूंकि यस बैंक पर आरबीआई ने पाबंदियां लगाई हैं। लिहाजा, अगले आदेश तक किसी भी यस बैंक के चेक से बिल का भुगतान स्वीकार नहीं होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed