{"_id":"625d097ae42182368b7b20d3","slug":"yashpal-arya-takes-over-as-leader-of-opposition","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड: यशपाल आर्य ने संभाला नेता प्रतिपक्ष का पदभार, प्रदेश कांग्रेस के दोनों अहम पदों पर हुई ताजपोशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंड: यशपाल आर्य ने संभाला नेता प्रतिपक्ष का पदभार, प्रदेश कांग्रेस के दोनों अहम पदों पर हुई ताजपोशी
Mon, 18 Apr 2022 12:29 PM IST
रेनू सकलानी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: रेनू सकलानी
Updated Mon, 18 Apr 2022 12:29 PM IST
सार
रविवार को उत्तराखंड कांग्रेस को करन माहरा के रूप में अपना नया सेनापति मिला। वहीं आज सोमवार को यशपाल आर्य ने नेता प्रतिपक्ष का कार्यभार ग्रहण कर लिया है।
विज्ञापन
यशपाल आर्य ने किया पदभार ग्रहण
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कांग्रेस विधानमंडल दल के नेता चुने गए यशपाल आर्य ने सोमवार को विधानसभा में विधिवत नेता प्रतिपक्ष के रूप में पदभार ग्रहण किया। इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के अलावा पांच-सात विधायक मौजूद रहे। बता दें कि रविवार को उत्तराखंड कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने पदभार ग्रहण कर लिया था।
पार्टी में एकता के तमाम दावों के बाद भी स्वागत समारोह में 19 में से 11 विधायक गैर मौजूद रहे। इसकी सियासी गलियारों में खूब चर्चा हो रही है। माहरा के स्वागत कार्यक्रम से वरिष्ठ विधायक प्रीतम सिंह, ममता राकेश, राजेंद्र भंडारी, विक्रम सिंह नेगी, फुरकान अहमद, मयूख महर, मदन सिंह बिष्ट, खुशहाल सिंह अधिकारी, तिलक राज बेहड़, गोपाल सिंह राना और प्रदेश प्रभारी पर खुलकर निशाना साध चुके विधायक हरीश धामी अनुपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें...हनुमान जयंती पर युवक की हरकत: जुलूस के दौरान धार्मिक स्थल पर लगाया भगवा झंडा, वीडियो वायरल होने पर बढ़ा तनाव
विज्ञापन
बताया गया कि चकराता विधायक प्रीतम सिंह उनके क्षेत्र में हुए एक सड़क हादसे की वजह से कार्यक्रम में नहीं आ पाए। जबकि भगवानपुर विधायक ममता राकेश रुड़की में हुए बवाल के चलते वहां व्यस्त रहीं, लेकिन, अन्य विधायक इतने महत्वपूर्ण कार्यक्रम में क्यों उपस्थित नहीं हुए, इसका किसी के पास जवाब नहीं था।