फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   yash raj film dum laga ke haisha release

यशराज की फिल्म में छाए लक्ष्मण झूला, हरकी पैड़ी

Sat, 28 Feb 2015 10:49 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Sat, 28 Feb 2015 10:49 AM IST
विज्ञापन
yash raj film dum laga ke haisha release

यशराज बैनर की फिल्म ‘दम लगा के हईशा’ में अपना लक्ष्मण झूला और हरकी पैड़ी खूब चमके। आयुष्मान खुराना अभिनीत इस फिल्म की पूरी शूटिंग हरिद्वार और ऋषिकेश में हुई है। इसमें कई बार हरिद्वार का जिक्र भी किया गया है। दून के कलाकारों ने भी भूमिकाएं निभाई हैं। फिल्म शुक्रवार को पूरे देश में रिलीज की गई।

विज्ञापन


फिल्म में हरिद्वार और ऋषिकेश की संकरी गलियां, पुराने मकान-दुकान सब कुछ दिखाया गया है। कहानी के मुताबिक हीरो हरिद्वार में कैसेट की दुकान चलाता है। वह रोजाना हरकी पैड़ी में गंगा किनारे शाखा में हिस्सा लेने आता है। इसमें हरिद्वार को लेकर हीरोइन ने डायलॉग भी बोला है, ‘तुम हरिद्वार वाले दबा के रखो घर में लक्ष्मी को।’
विज्ञापन


फिल्म में हीरोइन के पिता को भेल में कार्यरत दिखाया गया है। फिल्म का अंतिम गाना हरकी पैड़ी पुल पर फिल्माया गया है। लक्ष्मण झूला के दृश्य भी खूब हैं।

फिल्म हरिद्वार से शुरू होकर यहीं खत्म हो जाती है। ऋषिकेश के गोवा बीच पर दम लगाकर हईशा प्रतियोगिता होती है। इसमें हीरो हीरोइन को कंधे पर उठाकर दौड़ता है। सिनेमा हाल में लोगों ने हरिद्वार-ऋषिकेश के दृश्य फिल्म में देखकर खूब ताली और सीटियां बजाई। स्थानीय कलाकारों ने खुद को सिल्वर स्क्रीन पर देखकर खुशी जाहिर की।

विज्ञापन
विज्ञापन

लाइब्रेरी में नजर आया अमर उजाला

yash raj film dum laga ke haisha release

हीरो-हीरोइन जब लाइब्रेरी में जाते हैं तो वहां अमर उजाला पेपर रखा दिखाया गया है। पेपर की ही दो फोटो कॉपी भी लाइब्रेरी में दिखाई देती है।

मिला अच्छा ब्रेक
अभिषेक मैंदोला न सिर्फ फिल्म में दिखाई देते हैं, बल्कि उनके डॉयलाग भी खूब हिट हुए। दम लगाके हईशा प्रतियोगिता का प्रचार-प्रसार भी अभिषेक करता है। प्रतियोगिता के दौरान कमेंट्री भी वही करता है। इस दौरान अभिषेक के तीन से चार सीन हैं। दून के दीपक रावत भी शाखा में हीरो के साथ दिखते हैं। दून के कुणाल भी शुरू में हीरो के जीजा की भूमिका में हैं।

उत्तराखंड देखकर मजा आ गया
फिल्म देखने पहुंची पार्थो ऋषिकेश से हैं। हालांकि उन्हें पता नहीं था कि फिल्म में वहां के दृश्य हैं। फिल्म में तीर्थनगरी को देखकर वह चहक उठीं। मेघा ने शादी के बाद पहली फिल्म देखी जो हमेशा के लिए यादगार बन गई। इसमें उत्तराखंड के शानदार दृश्यों ने उनका मन मोह लिया। अनिरुद्ध को पता था कि फिल्म में हरिद्वार-ऋषिकेश के सी.न हैं। इस कारण वह खिंचे चले आए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed