फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   yamunotri yatra route  blocked before four days due to debris

चार दिन बाद भी नहीं खुला यमुनोत्री हाईवे, भूस्खलन के कारण इस तरह धाम पहुंच रहे यात्री

Thu, 14 Sep 2017 09:38 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उत्तरकाशी
ब्यूरो/अमर उजाला, उत्तरकाशी Updated Thu, 14 Sep 2017 09:38 PM IST
विज्ञापन
yamunotri yatra route  blocked before four days due to debris

ओजरी में लगातार हो रहे भूस्खलन के कारण यमुनोत्री हाईवे बृहस्पतिवार को भी नहीं खुल पाया। मार्ग सोमवार देर रात से अभी तक बंद पड़ा है। डीएम ने आपदा प्रबंधन सचिव को पत्र भेजकर विशेषज्ञ व भूगर्भ वैज्ञानिकों की टीम भेजने की मांग की है।

विज्ञापन


डीएम ने दावा किया है कि रास्ते में फंसे हुए सभी यात्रियों को सुरक्षित निकाला जा चुका है और यमुनोत्री धाम की यात्रा वैकल्पिक पैदल मार्ग से वर्तमान में जारी है। जिला सभागार में पत्रकार वार्ता में डीएम डा. आशीष कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि ओजरी और डबरकोट के पास पहाड़ी से लगातार भूस्खलन जारी है, जिससे यमुनोत्री हाईवे खोल पाना पाना संभव नहीं है।
विज्ञापन


उन्होंने आपदा प्रबंधन सचिव को पत्र भेजकर भू वैज्ञानिकों और विशेषज्ञों की टीम भेजने की मांग की है। ड्रोन कैमरे से भी पहाड़ी के ऊपर भूस्खलन जोन की वीडियो बनाकर आपदा प्रबंधन को भेजी गई है। यमुनोत्री की यात्रा रुकी नहीं है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

गर्भवती महिलाओं को चिह्नित किया

yamunotri yatra route  blocked before four days due to debris

​यात्रा लगातार सुचारु रूप से वैकल्पिक पैदल मार्ग से जारी है। इस बीच 620 यात्री यमुनोत्री धाम की यात्रा पर गए हैं, जबकि 1313 यात्रियों को ट्रांस्मेंट व्यवस्था के तहत बड़कोट पहुंचाया गया है। उन्होंने बताया कि मौके पर ड्रिल, पोकलैंड मशीन के साथ दो जेसीबी हैं। 

जानकीचट्टी से स्यानाचट्टी के बीच करीब 80 लोग अपने वाहनों के लिए स्वइच्छा से रुके थे, जो अब वहां से आना चाहते हैं। उन्हें शाम तक वैकल्पिक रास्ते से निकाल दिया जाएगा। रास्ते में चिकित्सा व्यवस्था के साथ खाने-पीने, रहने और पैसे निकालने के लिए अब मोबाइल बैंकिंग की भी सुविधा की जा रही है।

करीब 14 गांव की 13 ऐसी गर्भवती महिलाओं को चिह्नित किया गया है, जिनकी डिलिवरी डेट नजदीक है। उन्हें बड़कोट अस्पताल में लाने की व्यवस्थाएं की जा रही हैं। भूस्खलन के कारण ओजरी के ग्रामीणों को जो नुकसान हुआ है। उन्हें मुआवजा देने के लिए रिपोर्ट तैयार की जा रही है। यमुनोत्री धाम की यात्रा पर जाने के लिए वैकल्पिक पैदल मार्ग के लिए डंडी कंडी और घोड़े खच्चरों की व्यवस्था की गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed