फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   yamunotri highway collapse due to landslide

यमुनोत्री हाईवे पर लगातार भूस्खलन से यात्रा मार्ग बंद, 1300 तीर्थयात्री फंसे 

Tue, 12 Sep 2017 07:34 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उत्तरकाशी      
ब्यूरो/अमर उजाला, उत्तरकाशी       Updated Tue, 12 Sep 2017 07:34 PM IST
विज्ञापन
yamunotri highway collapse due to landslide

यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग के ओजरी क्षेत्र में भूस्खलन होने से करीब 1300 यात्री बीच में फंस गए हैं। लगातार गिर रहे बोल्डर व मलबे के कारण सड़क के दोनों तरफ गाड़ियों की लंबी कतारें लग गई हैं।

विज्ञापन


हालांक‌ि प्रशासन द्वारा स्यानाचट्टी-तिर्खली पैदल मार्ग से लोगों को निकालने का प्रयास किया जा रहा है। वहीं भूस्खलन से ओजरी गांव के दर्जन भर भवन भी खतरे की जद में आ गए हैं।      

विज्ञापन

 
यमुनोत्री राजमार्ग पर ओजरी व डबरकोट क्षेत्र में बीती रात से हो रहे भूस्खलन से कई यात्री व ग्रामीण बीच में फंस गए हैं। राजमार्ग में कई जगहों पर करीब 80 छोटे बड़े वाहनों में 1300 यात्री फंसे हुए हैं। हालात को देखते हुए यमुनोत्री जाने वाले यात्रियों को प्रशासन ने बड़कोट में ही रोक दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, पुलिस विभाग व प्रशासन की टीम मौके पर पहुंचकर फंसे हुए लोगों को स्यानाचट्टी से तिर्खली पैदल मार्ग के रास्ते निकालने में जुटी हुई है। करीब 4 किमी लंबे इस मार्ग से निकलकर लोगों को प्रभावित क्षेत्र के दूसरी ओर तैनात वाहनों के जरिए बड़कोट पहुंचाया जा रहा है।

अध‌िकार‌‌ियों ने जताई नाराजगी

yamunotri highway collapse due to landslide

प्रशासन ने एसडीआरएफ व पुलिस टीम को यात्रियों को पैदल मार्ग से सुरक्षित निकालने के आदेश दिए हैं। टैक्सी संचालकों को भी तिर्खली गांव पहुंचकर यात्रियों को बड़कोट पहुंचाने के निर्देश दिए गए हैं।

वहीं मार्ग बंद होने पर राष्ट्रीय राजमार्ग से जुड़े अधिकारी सुबह 11 बजे तक मौके से नदारत रहे। जिस पर एसडीएम ने मनुज गोयल ने नाराजगी जाहिर की है। बतादें कि राष्ट्रीय राजमार्ग के अधिशासी अभियंता इन दिनों क्षेत्र से बाहर हैं जबकि सहायक अभियंता और जेई बड़कोट में मौजूद हैं।

 

सुबह सबसे पहले तहसीलदार बुद्धि सिंह और थानाध्यक्ष बड़कोट विनोद थपलियाल मौके पर पहुंचे। हालांकि बाद में एनएच के जेई रमेश भारती मौके पर पहुंचे। एसडीएम मनुज गोयल ने कहा कि लगातार हो रहे भूस्खलन से अभी राजमार्ग खोलना संभव नहीं हो पा रहा है। हमारी पहली प्राथमिकता लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाना है। भूस्खलन के रुकने पर ही मार्ग खोलने का कार्य शुरु किया जाएगा। इसमें फिलहाल यह कहना मुश्किल है कि राजमार्ग कब तक खुल जायेगा।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed