फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   yamunotri foot route open after twenty eight hours

28 घंटे बाद खुला यमुनोत्री पैदल मार्ग, सैंकड़ों तीर्थयात्री मायूस होकर लौटे

Wed, 28 Jun 2017 06:23 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बड़कोट
ब्यूरो/ अमर उजाला, बड़कोट Updated Wed, 28 Jun 2017 06:23 PM IST
विज्ञापन
yamunotri foot route open after twenty eight hours
danger zone,chardham yatra

यमुनोत्री धाम का पैदल मार्ग 28 घंटे के बाद भैरव मंदिर के पास सुगम आवाजाही के लिए खोल दिया गया है। बता दें कि सोमवार रात को मार्ग पर बोल्डर आने से यमुनोत्री पैदल मार्ग भैरव मंदिर से कुछ दूर पहले बंद हो गया था।

विज्ञापन


जिसके कारण सैकड़ों तीर्थयात्री को यमुना के दर्शन किए बिना लौट गए थे। जबकि कुछ यात्रियों ने जोखिम उठाकर बोल्डर को लांघकर मां यमुना के दर्शन किए। कुपडा गांव के प्रसिद्ध शेषनाग देवता की डोली सहित ग्रमाणों का जत्था भी बोल्डर को लांघकर यमुनोत्री धाम पहुंचा था।
विज्ञापन


बुधवार को मार्ग खुलने के बाद ग्रामीणों ने वापसी की। एसडीएम बड़कोट रोहित मीणा का कहना है कि 11 बजे के करीब यमुनोत्री मार्ग पर आये बोल्डर को तोड़कर मार्ग खोल दिया गया है। अब यात्री आसानी से यमुनोत्री धाम के लिए आवागमन कर सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

130 में से 15 प्रवासी ही दर्शन कर पाये

yamunotri foot route open after twenty eight hours
yamunotri dham

भारत के विभिन्न प्रांतों के दुबई में रह रहे प्रवासी भारतीयों का 130 लोगों का जत्था यमुनोत्री धाम की यात्रा पर आया था। लेकिन भैरव मदिर के पास मंगलवार को रास्ता अवरुद्ध होने के कारण 130 में से मात्र 15 लोग ही यमुनोत्री धाम की यात्रा कर पाए। समय अधिक लगने के कारण यात्रियों ने आज गंगोत्री के लिए रुख किया।

दस छोटे वाहनों में आए 130 तीर्थ यात्रियों में कंचन, उमा, बाबूराम ने गंगोत्री जाते वक्त दुबाटा बड़कोट के पास अमर उजाला के प्रतिनिधि से बातचीत में बताया कि वे देवभूमि उत्तराखंड की चारधाम यात्रा पर आए थे।

लेकिन यमुनोत्री पैदल मार्ग पर चट्टान खिसकने से मार्ग अवरूद्ध होने के कारण उन्हें मंगलवार को पुलिस व प्रशासन के कर्मचारियों ने यह कर वापस लौटा दिया कि सुरक्षा के लिहाज से यह मार्ग अभी ठीक नहीं है। अगर जाना ही है तो वैकल्पि मार्ग से जाए। 

जिसमें से 130 में से 15 लोग ही आगे बढ़ पाये। 15 लोग जब वैकल्पिक मार्ग से यात्रा कर वापस लौटे तो उन्होंने मार्ग को बेहद कठिन बताया। जिसके बाद अन्य लोग यमुनोत्री दर्शन के लिए नहीं गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed