फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Yamunotri Dham Doors of Yamunotri Dham Will Open on April 22 Akshay Tritiya Uttarakhand News in Hindi

Yamunotri Dham: 22 अप्रैल को खुलेंगे यमुनोत्री के कपाट, अक्षय तृतीया पर इस शुभ मुहूर्त में होगी पूजा-अर्चना

Mon, 27 Mar 2023 11:15 AM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तरकाशी/बड़कोट
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तरकाशी/बड़कोट Published by: रेनू सकलानी Updated Mon, 27 Mar 2023 11:15 AM IST
सार

Yamunotri Gangotri Dham: बदरीनाथ के 27 अप्रैल और केदारनाथ धाम के कपाट 25 अप्रैल को खुलेंगे जबकि 22 अप्रैल को अक्षय तृतीया के दिन गंगोत्री और यमुनोत्री के कपाट खुलेंगे। इस बार चारधाम यात्रा की शुरुआत 22 अप्रैल से होगी। देश-दुनिया से आने वाले तीर्थयात्रियों की यात्रा को सुगम बनाने के लिए सरकार तैयारियों में जुटी है।

विज्ञापन
Yamunotri Dham Doors of Yamunotri Dham Will Open on April 22 Akshay Tritiya Uttarakhand News in Hindi
यमुनोत्री धाम - फोटो : AmarUjala

विस्तार

यमुना जयंती के पावन पर्व पर चारधाम के पहले प्रमुख तीर्थ धाम यमुनोत्री के कपाट 22 अप्रैल को अक्षय तृतीया के पर्व पर दोपहर 12 बजकर 41मिनट पर कर्क लग्न अभिजित मुहूर्त पर श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए जाएंगे। आज मां यमुना के मायके खरशालीगांव में स्थित शीतकालीन यमुना मंदिर परिसर में पुरोहित समाज की बैठक में यमुनोत्री धाम के कपाट खुलने का विधिवत ढंग  से शुभ मुहूर्त निकाला गया।

विज्ञापन


इस मौके पर पुरोहित महासभा अध्यक्ष पुरुषोत्तम उनियाल, यमुनोत्री मंदिर समिति के सचिव सुरेश उनियाल उपाध्यक्ष,राजस्वरुप उनियाल, प्यारे लाल उनियाल, पवन उनियाल शीतकालीन पुजारी अंकित,जय कृष्ण, प्रभाकर उनियाल, के अलावा आशुतोष उनियाल, कुलदीप उनियाल, आदि मौजूद थे । पुरुषोत्तम उनियाल, सुरेश उनियाल ने बताया कि 22 अप्रैल को कपाट उदघाटन की तैयारियों के साथ ही यमुना के मायके खरशालीगांव में में भी मां यमुना की विदाई की तैयारियां शुरू की गयी है।
विज्ञापन


22 अप्रैल चारधाम यात्रा की शुरुआत
इसी दिन गंगोत्री धाम के कपाट भी खुलेंगे। 21 तारीख को मां गंगा की भोग मूर्ति गंगोत्री के लिए प्रस्थान करेगी। इस बार चारधाम यात्रा की शुरुआत 22 अप्रैल से होगी। देश-दुनिया से आने वाले तीर्थयात्रियों की यात्रा को सुगम बनाने के लिए सरकार तैयारियों में जुटी है। सरकार को उम्मीद है कि चारधाम यात्रा में आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या एक नया रिकॉर्ड बनाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
बता दें कि अब श्रद्धालु घर बैठे गंगोत्री धाम की आरती देख सकेंगे। इसके लिए पर्यटन विभाग प्रसाद योजना के तहत मंदिर में उच्च स्तर के कैमरे लगाने जा रहा है जिससे चार धाम यात्रा के दौरान हर दिन उत्तराखंड पर्यटन विभाग की वेबसाइट पर आरती का सीधा प्रसारण होगा।

...ताकि श्रद्धालु घर बैठे देख सकें धार्मिक अनुष्ठान 

केंद्र सरकार की प्रसाद योजना के तहत चारों धामों में सौंदर्यीकरण सहित कई अन्य विकास कार्य किए जा रहे हैं। इसी योजना के तहत चारों धामों में पर्यटन विभाग उच्च स्तर के कैमरे भी लगाने जा रहा है जिससे धामों में होने वाली आरती व अन्य धार्मिक अनुष्ठान श्रद्धालु घर बैठे देख सकें।

ये भी पढ़ें...Chardham Yatra: श्रद्धालुओं की सीमित संख्या के विरोध में उतरे तीर्थ पुरोहित, प्रदेशभर में किया प्रदर्शन

पर्यटन विभाग की ओर से उत्तरकाशी जिले में पहले चरण में यह कार्य गंगोत्री धाम में किया जाएगा। इसके लिए पर्यटन विभाग ने प्रसाद योजना की कार्यदायी संस्था ब्रिडकुल को कैमरे लगाने के कार्य का इस्टीमेट भेजने को कहा है। कैमरे लगाए जाने के बाद गंगोत्री धाम परिसर में होने वाले धार्मिक अनुष्ठान व आरती का सीधा प्रसारण उत्तराखंड पर्यटन विभाग की वेबसाइट पर होगा। यहां से श्रद्धालु गंगोत्री धाम की आरती देख सकेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed