फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   yamunotri and gangotri dham kapat opening

चारधाम यात्रा शुरूः आम दर्शनों के लिए खुले गंगोत्री-यमुनोत्री धाम के कपाट

Fri, 28 Apr 2017 12:35 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, देहरादून
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, देहरादून Updated Fri, 28 Apr 2017 12:35 PM IST
विज्ञापन
yamunotri and gangotri dham kapat opening
gangotri dham - फोटो : amar ujala

विधिविधान के साथ गंगोत्री, यमुनोत्री धाम के कपाट खुलने से प‌‌वित्र के चारधाम यात्रा की शुरूआत हो गई। शुक्रवार दोपहर 12.15 पर गंगोत्री और यमुनोत्री के कपाट श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोल दिए गए।

विज्ञापन


कपाट खुलने के दौरान धाम में हजारों भक्त मौजूद रहे। इससे पहले बृहस्पतिवार को मां गंगा के मायके मुखबा गांव से गंगा जी की डोली यात्रा गंगोत्री धाम के लिए रवाना हुई।
विज्ञापन


उधर, मां यमुना की डोली उनके मायके व शीतकालीन प्रवास खरसाली से शुक्रवार को अक्षय तृतीय पर्व पर शनिदेव की डोली की अगुवाई में सुबह 9.15 बजे यमुनोत्री के लिए रवाना हुई। दोपहर यमुना की डोली यमुनोत्री धाम पहुंचेगी, जहां विधिविधान से वैदिक मंत्रोच्चारण व पूजा-अर्चना के साथ 12.15 बजे मंदिर के कपाट खोले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


पर्यटन और तीर्थाटन मंत्री सतपाल महाराज शुक्रवार को कपाट खुलने पर यमुनोत्री धाम पहुंचे। महाराज ने खरसाली से मां यमुना की डोली के साथ पैदल ही धाम के लिए प्रस्थान‌ किया। देर शाम पर्यटन मंत्री गंगोत्री धाम पहुंचकर गंगा आरती में शामिल हुए। 29 अप्रैल को पर्यटन मंत्री हर्षिल से नेलांग-जादुंग वैली के लिए प्रस्थान कर नेलांग वैली एवं तिब्बत बार्डर का भ्रमण करेंगे।

प्रशासन ने घोड़ा-खच्चर व डंडी-कंडी की दरें कीं निर्धारित

yamunotri and gangotri dham kapat opening
gangotri dham

केदारनाथ की यात्रा में गौरीकुंड-केदारनाथ पैदल मार्ग पर घोड़ा-खच्चर और डंडी (डोली) और कंडी सुविधा की दरें निर्धारित कर दी गई हैं। सोनप्रयाग और गौरीकुंड से यह सुविधा मिलेगी।

इन स्थानों पर प्रीपेड काउंटर से श्रद्धालु इस सेवा का लाभ ले सकेंगे। इस बार डंडी-कंडी की दरों में दोनों तरफ से 50-50 रुपये की वृद्धि की गई है। इन व्यवस्थाओं का संचालन प्रशासन द्वारा किया जा रहा है। पैदल मार्ग पर डोली और डंडी-कंडी की दरें 75 और 90 किलोभार के हिसाब से तय की गई है।

डंडी की दरें - 75 से 90 किलो भार वर्ग तक
कहां से        कहां तक        दूरी    मजदूरी
गौरीकुंड      केदारनाथ        16    4500-5050
केदारनाथ    गौरीकुंड          16    3950-4450
गौरीकुंड से केदारनाथ व केदारनाथ से वापस गौरीकुंड 32 किमी के 7900-8450 रुपये।
गौरीकुंड        लिनचोली    12    3550-4050
लिनचोली        गौरीकुंड    12    2950-3450
लिनचोली        केदारनाथ    04    1550-2050
केदारनाथ        लिनचोली    04    1350-1850
लिनचोली से केदारनाथ और केदारनाथ से वापस लिनचोली 8 किमी का 2350-2850 रुपये।
कंडी की दरें - 25 से 50 किलोग्राम तक
कहां से                  कहां तक     दूरी मजदूरी
गौरीकुंड से केदारनाथ व केदारनाथ से वापस गौरीकुंड 32 किमी के 1500 से 2900 रुपये।
गौरीकुंड से केदारनाथ और वापस गौरीकुंड रात्रि विश्राम सहित 32 किमी के 1900 से 3300 रुपये।
गौरीकुंड    लिनचोली    12    700-1400
गौरीकुंड     भीमबली     06     400-7500
गौरीकुंड    केदारनाथ    16    1000-1800
केदारनाथ    लिनचोली    04    300- 450
केदारनाथ    भीमबली    10    500-900
केदारनाथ    गौरीकुंड     16    800-1400
लिनचोली    केदारनाथ     04    350-550
केदारनाथ    लिनचोली      04     300-450

घोड़ा-खच्चर की दरें
केदारनाथ धाम के दर्शनों के लिए पैदल मार्ग पर घोड़ा-खच्चर की सुविधा भी ली जा सकती है। सोनप्रयाग से बेस कैंप केदारनाथ तक 18 सौ रुपये और केदारनाथ से सोनप्रयाग उसी दिन वापसी पर 31 सौ रुपये देना होगा, जबकि गौरीकुंड से बेस कैंप केदारनाथ तक का 14 सौ रुपये व वापसी का 24 सौ रुपये देना होगा।

रुद्रप्रयाग नगर क्षेत्र में वन-वे ट्रैफिक शुरू

yamunotri and gangotri dham kapat opening
yamuna ki utsava doli

चारधाम यात्रा के मद्देनजर जिला मुख्यालय में यातायात व्यवस्था को वन-वे कर दिया गया है। नगर क्षेत्र में राजमार्ग से गुजरने वाले वाहन वापसी जवाड़ी बाईपास से करेंगे। मुख्य बाजार में साफ-सफाई का कार्य भी सुबह 8 बजे तक पूरा कर दिया जाएगा। दुकानों के बाहर सामान लगाने वाले दुकानदारों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

नगर पालिका सभागार में हुई बैठक में पुलिस अधीक्षक पीएन मीणा ने यात्रा के बेहतर संचालन के लिए सभी से सहयोग की अपील की। कहा कि बाईपास पर प्रात: 8 से शाम 8 बजे तक वाहनों का संचालन होता रहेगा। दोपहर 2 से 3 बजे तक छोटे वाहनों का केदारनाथ तिराहे वाले मार्ग से आवागमन हो सकेगा।

मुख्य बाजार में डाट पुलिया, हनुमान मंदिर और केदारनाथ तिराहे को नो पार्किंग जोन बनाया गया है। दोपहर 1 बजे से शाम 4 बजे तक बाजार में व्यावसायिक सामग्री उतारने के लिए दो छोटे वाहनों को स्थान चिन्हित करने पर व्यापार संघ व पुलिस के बीच सहमति बनी। आवश्यक सेवाओं व दैनिक उपभोग की वस्तुओं की आपूर्ति का कार्य प्रात: 8 बजे तक होगा। तिलणी, लोनिवि कालोनी व बेलणी के बच्चों को स्कूल से घर छोडने वाली बसों की वापसी भी बाईपास से होगी।

यात्रा मार्ग खोलने में बर्फबारी बनी बाधा
चमोली जिले में बृहस्पतिवार को बदरीनाथ, हेमकुंड साहिब, रुद्रनाथ, गौरसों बुग्याल, नंदा घुंघटी, रामणी टॉप के साथ ही जिले के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी हुई। वहीं निचले क्षेत्रों में दिनभर बादल छाए रहे। मौसम खराब होने से सेना की 50 सदस्यीय टीम हेमकुंड साहिब यात्रा मार्ग से बर्फ हटाने का काम शुरू नहीं कर पा रही है। सेना की टीम तीन दिनों से जोशीमठ में डेरा डाले हुए हैं।

विजय लक्ष्मी चौक से बदरीनाथ तक पालकी में आएंगे राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी
गोपेश्वर (ब्यूरो)। राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी छह मई को बदरीनाथ धाम में करीब एक घंटा बिताएंगे। वे आधा घंटे तक बदरीनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगे और पंद्रह मिनट तक बदरीनाथ के सौंदर्य को निहारेंगे। बदरीनाथ के समीप ही गुजराती भवन में अल्प विश्राम करने के पश्चात वे लौट जाएंगे। राष्ट्रपति विजय लक्ष्मी चौक से बदरीनाथ मंदिर तक पालकी में बैठकर आएंगे। बता दें कि बदरीनाथ धाम के कपाट खुलने पर पहुंच रहे प्रणव मुखर्जी पहले राष्ट्रपति हैं। इससे पहले राष्ट्रपति राजेंद्र प्रसाद, नीलम संजीव रेड्डी और प्रतिभा पाटिल बदरीनाथ धाम के कपाट खुलने के बाद यहां मत्था टेकने पहुंचे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed