फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Yamuna reached the danger mark, one thousand cusecs of water was released

Dehradun News: खतरे के निशान पर पहुंची यमुना, एक हजार क्यूसेक पानी छोड़ा गया

Mon, 22 Jul 2024 05:40 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 22 Jul 2024 05:40 AM IST
विज्ञापन
Yamuna reached the danger mark, one thousand cusecs of water was released
I
विज्ञापन

II
जल विद्युत परियोजनाओं पर नहीं पड़ा प्रभाव, उत्पादन रहा जारी
I
I

IIरविवार सुबह डाकपत्थर में यमुना नदी का जलस्तर खतरे के निशान तक पहुंच गया। सुबह 7 बजे बैराज से एक हजार क्यूसेक पानी यमुना में छोड़ा गया। इस दौरान शक्ति नहर पर बनीं जल विद्युत परियोजनाओं में बिजली उत्पादन जारी रहा। शाम को यमुना के जलस्तर पर कुछ गिरावट आई। यमुना खतरे के निशान से 24 सेंटीमीटर नीचे बह रही थी।I
I
I
Iशनिवार को यमुना के ऊपरी जलग्रहण क्षेत्र के लगातार बारिश के बाद मैदानी क्षेत्र में यमुना का जलस्तर बढ़ गया है। सुबह 6.30 बजे तक डाकपत्थर में यमुना का जलस्तर खतरे के निशान यानी 455.37 मीटर तक पहुंच गया। करीब 7 बजे डाकपत्थर बैराज से एक हजार क्यूसेक पानी छोड़ा गया। हालांकि, पानी में अधिक मात्रा में सिल्ट नहीं थी इस कारण शक्ति नहर को बंद नहीं किया गया। शक्ति नहर में निर्धारित मात्रा में सात हजार क्यूसेक ही पानी ही छोड़ा गया। इस बीच ढालीपुर, ढकरानी और कुल्हाल जल विद्युत परियोजना में उत्पादन जारी रहा। शाम को यमुना को जलस्तर 455.13 मीटर तक पहुंच गया।
विज्ञापन

I
I
I
Iसुबह डाकपत्थर बैराज से एक हजार क्यूसेक पानी छोड़ा गया था। शक्ति नहर पर बने सभी जल विद्युत केंद्रों में उत्पादन जारी रहा। सिल्ट की मात्रा और जलस्तर के अनुसार ही बैराज से पानी छोड़ा जाता है। - विमल डबराल, जनसंपर्क अधिकारी, यूजेवीएनएलI
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article