फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Yagya performed in Chandrayani temple, Khalanga fair from today

चंद्रयानी मंदिर में हुआ यज्ञ, खलंगा मेला आज से

Sun, 24 Nov 2019 01:54 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 24 Nov 2019 01:54 AM IST
विज्ञापन
Yagya performed in Chandrayani temple, Khalanga fair from today
नालापानी खलंगा में पूजा अर्चना करते बलभद्र खलंगा विकास समिति के पदाधिकारी व सदस्य ।
देहरादून। ऐतिहासिक खलंगा मेले से पहले शनिवार को नालापानी स्थित चंद्रयानी मंदिर में यज्ञ, पूजन एवं विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। ऐतिहासिक खलंगा मेला रविवार से विधिवत शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन

बलभद्र खलंगा विकास समिति के अध्यक्ष कर्नल डीएस खड़का ने बताया कि नालापानी पर्वतीय शृंखला के सबसे ऊं चे शिखर पर सेनानायक वीर बलभद्र थापा एवं उनके वीर सैनिकों का सुदृढ़ खलंगा किला आज भी गर्व से मस्तक उठाए खड़ा है। सन 1814 में गोरखाली तथा उत्तर भारत के गढ़वाली, कुमाऊंनी और स्थानीय लगभग 600 वीर एवं वीरांगना योद्धाओं ने सेनापति बलभद्र थापा के नेतृत्व में अदम्य साहस का परिचय देते हुए तीन बार अंग्रेजों के आक्रमण को पूरी तरह से विफल कर दिया था। इस युद्ध में सेनानायक बलभद्र थापा के केवल 600 सैनिकों जिनमें वीर, वीरांगना और बच्चों ने भी अपने प्राचीन हथियार, धनुष, त्रिशूल, भाला, बरछी, खुखरी से आधुनिक हथियारों एवं गोला बारूद से लैस लगभग 3500 से भी अधिक अंग्रेजों को लोहे के चने चबवा दिए थे।
विज्ञापन

सचिव जितेंद्र खत्री ने बताया कि वीर सेनानायक बलभद्र थापा एवं उनके वीर सैनिक चंद्रयानी मंदिर में प्रतिदिन पूजा-अर्चना किया करते थे। इसलिए मेला शुरू होने से पहले पूजा अर्चना का विधान है। मान्यता है कि इस मंदिर पर किसी भी छत जैसा निर्माण किए जाने पर छत टिकती नहीं है। बहरहाल समिति ने मंदिर की चारदीवारी निर्माण के लिए वन विभाग से संपर्क एवं लिखित निवेदन किया है। मीडिया प्रभारी प्रभा शाह ने बताया कि पूजा अर्चना के बाद प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी रविवार से सुबह 10:30 बजे से मेले का शुभारंभ होगा। इस अवसर पर खलंगा विकास समिति राम सिंह थापा, उपाध्यक्ष बीनू गुरुंग, कर्नल जीवन कुमार क्षेत्री, बालकृष्ण बराल, जेपी थापा, दीपक कार्की, शेरजंग राना, एडीएस भंडारी, पूर्णिमा प्रधान दीपक बोहरा, राजेश खत्री, संजय मल्ल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed