फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Rajaji National Park Wrong document had been problem for the forest department for years RTI Uttarakhand News

Uttarakhand: एक गलत दस्तावेज सालों से पूरे वन विभाग के गले की बना था फांस, राज्य सूचना आयोग ने निकाला

Fri, 29 Nov 2024 08:47 AM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Fri, 29 Nov 2024 08:47 AM IST
सार

वन विभाग के लिए एक दस्तावेज मुसीबत बना था। मामला राजाजी राष्ट्रीय पार्क में एक आरा मशीन के लाइसेंस से जुड़ा है। संबंधित आरटीआई पर अपील की सुनवाई के चलते राज्य सूचना आयोग के अध्यक्ष ने कहा कि शुरुआती जांच से साफ हो गया कि अपीलार्थी की मंशा सही नहीं है।

विज्ञापन
Rajaji National Park Wrong document had been problem for the forest department for years RTI Uttarakhand News
मीटिंग ( फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एक गलत दस्तावेज सालों से वन विभाग के गले की फांस बना था। जिसके सहारे एक शख्स पिछले कई सालों में आरटीआई के तहत लगातार अनुरोध पत्र और अपील दाखिल करके वन विभाग पर दबाव बना रहा था। इस फांस को अब राज्य सूचना आयोग ने निकाल दिया है।

विज्ञापन


मामला राजाजी राष्ट्रीय पार्क में एक आरा मशीन के लाइसेंस से जुड़ा है। संबंधित आरटीआई पर अपील की सुनवाई के चलते राज्य सूचना आयोग के अध्यक्ष योगेश भट्ट ने कहा कि शुरुआती जांच से साफ हो गया कि अपीलार्थी की मंशा सही नहीं है, वह विभाग में फर्जीवाड़े से दाखिल एक दस्तावेज के जरिए आरा मशीन के लाइसेंस को बार-बार चैलेंज करता है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...अमर उजाला कॉन्क्लेव: चार सत्रों में हुआ मंथन, महाकुंभ का आध्यात्मिक और वैज्ञानिक पहलू समझा गए विशेषज्ञ
विज्ञापन
विज्ञापन


विभाग की एक चूक की वजह से अपीलार्थी घुमा-फिराकर वही सवाल उठाता है। आयोग ने न सिर्फ अपीलार्थी को चेताया, बल्कि प्रमुख वन संरक्षक (हॉफ) को संबंधित मामला प्रेषित कर निर्देश दिया है कि जिन अभिलेखों में कूटरचना जाहिर हो रही है उनकी गंभीरतापूर्वक कार्यवाही करें, ताकि भविष्य में कोई संशय बाकी न रहे। बार-बार आरटीआई लगाने वाले की भूमिका की भी जांच की जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed