{"_id":"8a5cf0e4122a041e0e290788696a7c57","slug":"worship-in-school","type":"story","status":"publish","title_hn":"तो अब हवन करेगा छात्राओं का बेड़ा पार?","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तो अब हवन करेगा छात्राओं का बेड़ा पार?
अमर उजाला, चंबा (टिहरी)
Updated Mon, 10 Feb 2014 08:18 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बोर्ड परीक्षाओं की तिथि नजदीक आते ही बच्चों के एग्जाम फोबिया को कम करने के लिए हवन-पूजन के टोटके का सहारा लिया जाने लगा है।
विज्ञापन
रविवार को राजकीय बालिका इंटर कालेज चंबा में छात्राओं, अभिभावकों और शिक्षकों ने छात्राओं में परीक्षा का फोबिया कम करने के लिए हवन कर छात्राओं के मंगल भविष्य की कामना की।
परिसर में दो घंटे चली पूजा
दो घंटे तक चले इस हवन में ईश्वर से बच्चों की मेधा प्रखर करने की कामना की गई। शांतिकुंज के बीपी बधानी ने कहा कि गायत्री मंत्र के स्मरण से बच्चों की स्मरण शक्ति बढ़ती है। मन में सकारात्मक सोच आने से नकारात्मक सोच खत्म होती है।
विज्ञापन
प्रकृति से मिलती है शक्ति
उन्होंने कहा कि यज्ञ करने से प्रकृति से सूक्ष्म रूप से शक्ति प्राप्त होती है। इस मौके पर प्रधानाचार्या अंजलि चंदोला, नगर पंचायत अध्यक्ष विक्रम पंवार, आनंद मोहन सकलानी, विनीता बहुगुणा, लक्ष्मी देवी, निर्मला देवी, महेश पांडेय, रवि गुर्साइं और कुलदीप सिंह आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन