{"_id":"5b40425a4f1c1b82698b4a18","slug":"worms-eating-dead-body-mother-of-major-in-rudrapur","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड: मौत के बाद कंकाल बना मेजर की मां का शव, खा रहे थे कीड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंड: मौत के बाद कंकाल बना मेजर की मां का शव, खा रहे थे कीड़े
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुद्रपुर
Updated Sun, 08 Jul 2018 09:57 AM IST
विज्ञापन
मेजर की मां का शव कंकाल बन चुुका था
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ट्रांजिट कैंप क्षेत्र के एक घर में सैन्य अफसर की बुजुर्ग मां का कंकाल मिलने से सनसनी फैल गई। बताया जा रहा है कि वह पिछले 22 साल से यहां अकेली रह रही थीं।
विज्ञापन
हल्द्वानी में रहने वाली बेटियों और आसपास के लोगों से भी वह कोई संबंध नहीं रखती थीं। पुलिस के अनुसार, शव करीब 10 दिन पुराना है।
फिलहाल, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि शव में कीड़े लगे हुए थे।
विज्ञापन
करीब सप्ताह भर से पड़ोसियों ने उन्हें घर के आसपास नहीं देखा
पुलिस के मुताबिक, ट्रांजिट कैंप थाने के पीछे रहने वाली माहेश्वरी देवी (72) का उनके पति कर्नल बीएस रावत से तलाक हो गया था।
तलाक के कुछ समय बाद रिटायर्ड कर्नल का निधन हो गया और माहेश्वरी देवी पिछले 22 वर्षों से यहां अकेले ही रह रहीं थीं।
माहेश्वरी देवी के पुत्र पवन आर्मी में कैप्टन के पद पर रांची में तैनात हैं और दो पुत्रियां रचना और लक्की हल्द्वानी में अपने परिवारों के साथ रहती हैं। पुलिस और क्षेत्रवासियों ने बताया कि बेटे और बेटियों से भी माहेश्वरी का कोई संपर्क नहीं था और पड़ोसियों से भी वह बोलचाल नहीं रखती थीं, इसलिए किसी का उनके घर आना-जाना नहीं था। करीब सप्ताह भर से माहेश्वरी देवी के पड़ोसियों ने उन्हें घर के आसपास नहीं देखा।

कई दिन पहले मौत होने की वजह से शव गलकर कंकाल का रूप ले चुका था
शुक्रवार सुबह माहेश्वरी देवी के घर के पास से गुजर रहे एक व्यक्ति ने घर से दुर्गंध आने की बात आसपास के लोगों को बताई। दरवाजा अंदर से बंद था।
तत्काल पुलिस को सूचित किया गया। पुलिस दरवाजा तोड़कर घर में पहुंची तो माहेश्वरी का शव कुर्सी पर पड़ा था। कई दिन पहले मौत होने की वजह से शव गलकर कंकाल का रूप ले चुका था।
अंदाजा लगाया जा रहा है कि शव करीब 10 दिन पुराना होगा। पुलिस ने मृतका के दामाद हल्द्वानी में तैनात सेल्स टैक्स विभाग के कमिश्नर बीएस पांगती को मामले की जानकारी दी। पांगती के पहुंचने के बाद पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

घर में नहीं मिले लूटपाट के सुबूत
पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
ट्रांजिट कैंप थाना प्रभारी जीबी जोशी का कहना है कि मृतका यहां अकेले ही रहती थीं और किसी से कोई संपर्क न रखने के कारण कोई उनसे बात भी नहीं करता था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा।
घर में मिले बुजुर्ग महिला के शव की पड़ताल करने के दौरान पुलिस को वहां किसी तरह की लूटपाट के कोई सुबूत नहीं मिले हैं। इससे पुलिस इसे लूटपाट की घटना भी नहीं मान रही है। पुलिस के अनुसार, मृतका को क्षेत्र के लोग रावत आंटी के नाम से बुलाते थे।
इस घटना के सामने आने के बाद से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। पुलिस ने मृतका की बेटियों और बेटे को इस बात की जानकारी दे दी है।