फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   world yoga day celebration in haridwar.

विश्व योग दिवस पर उत्तराखंड में लाखों विद्यार्थी एक साथ करेंगे योग

Mon, 15 Jun 2015 03:50 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, हरिद्वार
ब्यूरो / अमर उजाला, हरिद्वार Updated Mon, 15 Jun 2015 03:50 PM IST
विज्ञापन
world yoga day celebration in haridwar.

उत्तराखंड में विश्व योग दिवस के मौके पर लाखों विद्यार्थी एक साथ योग करेंगे।

विज्ञापन


गायत्री तीर्थ शांतिकुंज की ओर से संचालित भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा से जुड़े लाखों विद्यार्थी एवं शिक्षक विश्व योग दिवस के दिन एक साथ योग करेंगे। गायत्री परिवार प्रमुख डा. प्रणव पंड्या ने कहा कि योग करने से व्यक्तित्व में निखार आता है।

उन्होंने शांतिकुंज से जुड़े युवाओं से विश्व योग दिवस के दिन आयोजित शिविर में शामिल होने का आह्वान किया है।
रविवार को शांतिकुंज में विश्व योग दिवस 21 जून को शानदार ढंग से मनाने के लिए आयोजन की तैयारियों पर चर्चा हुई।

जिसके लिए शांतिकुंज से जुड़ी धार्मिक और सांस्कृतिक संस्थानों की भागीदारी तय की गई। डॉ. प्रणव पंड्या ने कहा कि विद्यार्थी जीवन के लिए एकाग्रता और निरोगी काया जरूरी है। जिसे योग से प्राप्त किया जा सकता है।

विज्ञापन

हर जिले में योग कार्यक्रम आयोजित करेगा शांतिकुंज

world yoga day celebration in haridwar.

विद्यार्थी संस्कृति के संवाहक और संस्कृति रक्षक बन सकते हैं। चाहे वह किसी भी धर्म या संप्रदाय के क्यों न हों। उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा से जुड़े विद्यार्थियों को संस्कृति संरक्षण का ज्ञान दिया जाता है।

देव संस्कृति विश्वविद्यालय के पास आउट छात्र-छात्राएं तथा दिया आंदोलन से जुड़े युवा अपने नजदीकी योग शिविर स्थल पर भाग लेंगे। शांतिकुंज की ओर से 21 जून को सुबह 6:45 से 9:30 बजे तक हर जिले में योग कार्यक्रम आयोजित होंगे।

भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा से जुड़े एचपी सिंह ने बताया कि इन शिविरों में सभी स्कूल और कालेज के विद्यार्थी योग दिवस मनाएंगे। उन्होंने कहा कि प्रत्येक वर्ष 48 लाख विद्यार्थी भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा परीक्षा देते हैं। अब तक यह परीक्षा दे चुके विद्यार्थियों से विश्व योग दिवस से जुड़ने का आह्वान किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed