{"_id":"b3e5d1de14d2a58740402267eaf7f376","slug":"world-will-see-beauty-of-the-anukirtee","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुनिया देखेगी अनुकृति की 'खूबसूरती' ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुनिया देखेगी अनुकृति की 'खूबसूरती'
अमर उजाला, लैंसडौन
Updated Wed, 16 Oct 2013 06:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सौंदर्य की दुनिया में कामयाबी हासिल करने वाली अनुकृति गुसाईं की सुंदरता के जलवे अब विदेशों में भी दिखेंगे। वह चीन में होने वाली प्रतियोगिता ‘ब्राइट आफ द वर्ड’ में प्रतिभाग करने जाएगी।
विज्ञापन
इसके लिए मिस इंडिया आर्गेनाइजेशन ने उनका चयन किया है। दिसंबर में होने वाली प्रतियोगिता में अनुकृति भारत का प्रतिनिधित्व करेगी। चयन होने पर उनके माता पिता नर्वदा गुसाईं और उत्तम गुसाईं खुश हैं।
विज्ञापन
150 देश के प्रतिभागी भाग ले रहे
मुंबई में रह रही अनुकृति ने फोन पर बताया कि प्रतियोगिता में करीब 150 देश के प्रतिभागी भाग ले रहे हैं। वह पूरी मेहनत और लगन से देश और राज्य का नाम रोशन करने के लिए मेहनत करेंगी।
विज्ञापन
लैंसडौन में जन्मी अनुकृति ने इसी साल पोंड्स फेमिना मिस इंडिया के टाप फाइव में स्थान बनाया था। उससे वह मिस नार्थ इंडिया चुनी गई थी।
उन्होंने कक्षा एक से बारहवीं तक की पढ़ाई लैंसडौन के आर्मी स्कूल में की है। वर्तमान में वह देहरादून के डीआईटी इंजीनियरिंग कालेज की तृतीय वर्ष की छात्रा है।