World Deaf Shooting Championships: जर्मनी में 'चांदी' से चमके रुड़की के शौर्य और अभिनव, हासिल किया रजत पदक
World Deaf Shooting Championship 2024: जर्मनी में चल रही डेफ शूटिंग चैंपियनशिप 28 अगस्त से शुरू हुई थी। यह प्रतियोगिता आठ सितंबर तक चलेगी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जर्मनी के हनोवर शहर में आयोजित अंतरराष्ट्रीय डेफ शूटिंग चैंपियनशिप में रुड़की के दो युवाओं ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए अलग-अलग वर्ग में रजत पदक हासिल कर उत्तराखंड का नाम रोशन किया है। शौर्य सैनी ने एयर राइफल और अभिनव देशवाल ने एयर पिस्टल शूटिंग में रजत पदक जीता है।
जर्मनी में चल रही डेफ शूटिंग चैंपियनशिप 28 अगस्त से शुरू हुई थी। यह प्रतियोगिता आठ सितंबर तक चलेगी। प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने के लिए रुड़की के केएलडीएवी मैदान के समीप निवासी शौर्य सैनी और रुड़की के मंगलौर रोड निवासी अभिनव देशवाल पहुंचे हैं। शौर्य सैनी ने 10 मीटर एयर राइफल शूटिंग में रजत पदक जीता है।
Uttarakhand: सीएम धामी ने की घोषणा, दो सितंबर को प्रदेश में हर वर्ष मनाया जाएगा बुग्याल संरक्षण दिवस
वहीं अभिनव देशवाल ने 10 मीटर एयर पिस्टल शूटिंग में रजत पदक हासिल किया है। दोनों खिलाड़ी अब 25 और 50 मीटर एयर राइफल शूटिंग में प्रतिभाग करेंगे। दोनों खिलाड़ियों की इस कामयाबी से उनके परिजन और शहर के लोग बेहद खुश हैं। उम्मीद जताई जा रही है कि दोनों खिलाड़ी फाइनल में गोल्ड मेडल लेकर लौटेंगे।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.