{"_id":"6817b9eb5e70c8fd3f06fdfc","slug":"workshop-on-digital-technology-and-governance-organized-dehradun-news-c-5-1-drn1031-681636-2025-05-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: डिजिटल तकनीक व शासन विषय पर कार्यशाला आयोजित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: डिजिटल तकनीक व शासन विषय पर कार्यशाला आयोजित
विज्ञापन
I
II140 छात्राओं ने लिया उत्साहपूर्वक भाग
I
I
I
I
I
Iउदयन शालिनी फैलोशिप कार्यक्रम ने रविवार को सार्वजनिक प्रशासन और शासन में डिजिटल अनुप्रयोग विषय पर कार्यशाला का आयोजन किया। इसमें लगभग 140 छात्राओं ने भाग लिया।
I
Iइस दौरान लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी के आईटी विभाग के वरिष्ठ निदेशक विनोद कुमार तनेजा बतौर मुख्य वक्ता मौजूद रहे। उन्होंने सूचना प्रौद्योगिकी के प्रशासन में बढ़ते प्रयोग पर जानकारी देते हुए इसे भविष्य का एक अनिवार्य अंग बताया। साथ ही मेंटॉर ब्योम बहादुर और सॉफ्टवेयर इंजीनियर ओजस्वी ने एआई के क्षेत्र में कॅरिअर विकल्पों की जानकारी साझा की। कार्यक्रम संयोजक विमल डबराल ने भी छात्राओं को एआई जैसे डिजिटल उपकरणों को समझदारी से अपनाने की प्रेरणा दी और तकनीक पर अत्यधिक निर्भरता से बचने की सलाह भी दी। इस दौरान शालिनी खुशी, अंकिता व्यास शताक्षी, निधि, प्रियंका पांडे, नंदिनी गुप्ता आदि मौजूद रहे।I