फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   workers removed from Lakhwar project; strike begins.

Dehradun News: लखवाड़ परियोजना से 46 श्रमिक हटाए, हड़ताल शुरू

Sat, 05 Sep 2026 12:37 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून Updated Sat, 05 Sep 2026 12:37 AM IST
विज्ञापन
workers removed from Lakhwar project; strike begins.
लखवाड़ बांध परियोजना में कार्यरत 46 संविदा श्रमिकों को अचानक काम से हटाए जाने के विरोध में मजदूरों का गुस्सा फूट पड़ा। छंटनी के विरोध में शुक्रवार को संविदा श्रमिक संघ उत्तराखंड के बैनर तले मजदूरों ने निर्माण स्थल पर टूल डाउन हड़ताल शुरू कर दी। यूनियन ने स्पष्ट चेतावनी दी कि जब तक हटाए गए सभी श्रमिकों की कार्य बहाली नहीं होती और ठेकेदारों की ओर से की जा रही कथित अवैध वसूली पर सख्त कार्रवाई नहीं होती, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। सीटू से संबद्ध संविदा श्रमिक संघ के अध्यक्ष प्रदीप चौहान ने बताया कि कार्यदायी संस्था एलएंडटी के अधीन कार्यरत ठेकेदारों ने दुर्भावनापूर्ण तरीके से यूनियन से जुड़े 46 मजदूरों को काम से निकाल दिया है। आरोप है कि यह कार्रवाई कंपनी प्रबंधन के इशारे पर की गई है, जो श्रमिकों के वैधानिक और संवैधानिक अधिकारों का सीधा हनन है। चौहान ने बताया कि पूर्व में कंपनी प्रबंधन के साथ हुई वार्ता में सभी श्रमिकों को काम पर बनाए रखने पर सहमति बनी थी, लेकिन अब उस समझौते को दरकिनार कर तानाशाही रवैया अपनाया जा रहा है। संघ के अध्यक्ष ने ठेकेदारों पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि श्रमिकों के मासिक वेतन से हर माह 1500 रुपये की कथित अवैध मांग की जा रही थी। इसका विरोध करने पर ही मजदूरों को निशाना बनाकर बाहर का रास्ता दिखाया गया है, जो श्रम कानूनों का खुला उल्लंघन है। संघ ने प्रशासन और कंपनी प्रबंधन से मांग की है कि इस अवैध वसूली की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर तत्काल कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed