फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Workers beaten up at the site of a real estate company

रियल एस्टेट कंपनी की निर्माणाधीन साइट पर मजदूरों से मारपीट

Sun, 03 Jul 2022 12:18 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 03 Jul 2022 12:18 AM IST
विज्ञापन
Workers beaten up at the site of a real estate company
रियल एस्टेट कंपनी की निर्माणाधीन साइट पर मजदूरों के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि कुछ लोगों ने काम भी बंद करा दिया। पुलिस ने कंपनी के प्रबंधक की शिकायत पर एक नामजद सहित 30 के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

सिक्का इन्फ्रा प्लेनेट प्राइवेट लिमिटेड के प्रबंधक अमनदीप सिंह सेठी ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि प्रोजेक्ट के तहत निर्माण और विकास कार्य सिक्का किंग्सटन ग्रीन्स के नाम से राजपुर रोड स्थित संपत्ति में किया जा रहा है। बीती 19 जून की सुबह करीब सात बजे पंकज अरोड़ा निवासी सेक्टर-28, फरीदाबाद, हरियाणा और 25-30 अज्ञात व्यक्ति जबरन संपत्ति में दाखिल हुए। आरोप है कि उनके पास लाठी और अन्य हथियारों थे। उन्होंने परियोजना स्थल में तोड़फोड़ की।
विज्ञापन

सुरक्षा गार्डों के रोकने पर गालीगलौज कर हमला किया। पंकज अरोड़ा के नेतृत्व में मजदूरी कर रहे पुरुषों और महिलाओं के साथ मारपीट कर उन्हें धमकी दी गई। मजदूरों की नकदी, मोबाइल, चार्जर सहित अन्य सामान छीनकर ले गए। आरोप है कि निर्माण स्थल के गेट को बंद कर ताला लगा कर काम बंद करवा दिया गया। इंस्पेक्टर डालनवाला एनके भट्ट ने बताया कि पंकज अरोड़ा सहित अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर विवेचना की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed