फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Workers bank accounts link with Aadhar Time till December Uttarakhand news in hindi

जरूरी खबर: श्रमिकों के बैंक खातों को आधार से जोड़ने के लिए दिसंबर तक समय, प्रदेश में अभी तक 86 % खाते ही जुड़े

Thu, 19 Oct 2023 10:57 AM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Thu, 19 Oct 2023 10:57 AM IST
सार

सचिवालय में मंत्रालय के सचिव ने ग्राम्य विकास विभाग के माध्यम से संचालित योजनाओं की समीक्षा की। उन्होंने मनरेगा के तहत अमृत सरोवर मिशन में लक्ष्य के सापेक्ष 129 प्रतिशत प्रगति की प्रशंसा की। इस दौरान श्रमिकों के बैंक खातों को आधार जोड़ने पर जोर दिया गया।

विज्ञापन
Workers bank accounts link with Aadhar Time till December Uttarakhand news in hindi
आधार कार्ड - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

ग्रामीण विकास मंत्रालय भारत सरकार के सचिव शैलेश कुमार सिंह ने कहा, श्रमिकों के बैंक खातों को आधार आधारित भुगतान प्रक्रिया से जोड़ने के लिए अंतिम तिथि इस साल दिसंबर निर्धारित की गई है। प्रदेश में अभी तक 86 प्रतिशत लक्ष्य हासिल हुआ है।

विज्ञापन

उन्होंने ग्राम्य विकास अधिकारियों को प्रक्रिया में तेजी लाने के निर्देश दिए। बुधवार को सचिवालय में मंत्रालय के सचिव ने ग्राम्य विकास विभाग के माध्यम से संचालित योजनाओं की समीक्षा की। उन्होंने मनरेगा के तहत अमृत सरोवर मिशन में लक्ष्य के सापेक्ष 129 प्रतिशत प्रगति की प्रशंसा की। आश्वासन दिया कि सरोवर जोड़ने का विकल्प खुलने पर चंपावत जिले के चार सरोवर को भी शामिल किया जाएगा।

विज्ञापन

योजनाओं में सोशल ऑडिट का विस्तार करने के निर्देश
इसके साथ ही केंद्र सरकार की योजनाओं में सोशल ऑडिट का विस्तार करने के निर्देश दिए। सोशल ऑडिट की राशि समय पर जारी करने के लिए केंद्र सरकार स्तर पर सकारात्मक कार्रवाई की जाएगी। प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत होने वाले कार्यों को मार्च 2024 तक पूरा करने के निर्देश दिए।

विज्ञापन
विज्ञापन


सचिव ग्राम्य विकास राधिका झा ने बताया, राज्य ग्रामीण मिशन के तहत पांच लाख से अधिक महिलाओं को संगठित कर 65,355 समूह बनाए गए। इसमें 48,211 समूहों को 54.99 करोड़ का रिवाल्विंग फंड दिया गया।

ये भी पढ़ें..थम गई मां की सांसें:  बेटे की मौत की खबर सुनी तो सदमा बर्दाश्त नहीं कर पाई, विलाप करते-करते त्याग दिए प्राण

बताया, स्टार्टअप ग्राम उद्यमिता कार्यक्रम के तहत 2,193 उद्योग स्थापित किए गए। बैठक में ग्रामीण विकास मंत्रालय के उप महानिदेशक गया प्रसाद, सचिव ग्राम्य विकास राधिका झा, सचिव समाज कल्याण बृजेश कुमार संत, अपर सचिव एवं आयुक्त आनंद स्वरूप, नितिका खंडेलवाल, निदेशक नरेंद्र कुमार जोशी मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed