फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Work on the bridge under construction of Dulhani river will start soon

दुल्हनी नदी के निर्माणाधीन पुल पर जल्द शुरू होगा काम

Mon, 30 Sep 2019 02:00 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 30 Sep 2019 02:00 AM IST
विज्ञापन
Work on the bridge under construction of Dulhani river will start soon
दुल्हनी नदी पर निर्माणाधीन पुल।
देहरादून। दुल्हनी नदी (मियांवाला) पर प्रस्तावित पुल का डिजाइन न बनने के कारण सालभर तक निर्माण अटका रहा। इसके कारण क्षेत्र के हजारों लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बहरहाल अब पीडब्ल्यूडी के इंजीनियरों ने इसका डिजाइन फाइनल कर दिया है।
विज्ञापन

मियांवाला और मोहकमपुर क्षेत्र के बीच दुल्हनी नदी पड़ती है। बरसात में अक्सर यहां जलस्तर बढ़ने से लोग आवाजाही नहीं कर पाते। वर्ष 2013 में तत्कालीन मुख्यमंत्री ने इस नदी पर पुल बनाने की घोषणा की थी। इस पर क्षेत्रीय विधायक उमेश शर्मा काऊ की निधि से इस पुल का निर्माण होना तय हुआ था। इसके लिए 2.77 करोड़ रुपये का बजट भी प्रस्तावित कर दिया गया। इसके तहत पीडब्ल्यूडी के अस्थाई निर्माण खंड ऋषिकेश को 30 मीटर लंबे स्पान प्रीस्ट्रेस पुल और 66 मीटर लंबा आरसीसी डक्ट बनाना था। वर्ष 2017 में पुल के प्रस्ताव के बाद यहां निर्माण शुरू होना था, लेकिन इसी बीच इसके डिजाइन को लेकर आपत्ति लग गई। इससे इस पुल का निर्माण कार्य शुरू ही नहीं हो पाया। इसे लेकर स्थानीय लोगों ने कई स्तर पर अपनी शिकायत दर्ज कराई, लेकिन उनकी सुनवाई नहीं हुई। अब क्षेत्रीय विधायक का कहना है कि पुल का डिजाइन तैयार हो गया है।
विज्ञापन

जमीन अधिग्रहण का भी पैसा नहीं
स्थानीय लोगों का कहना है कि इस पुल के लिए दोनों ओर जमीन अधिग्रहीत की गई थी। इसका पैसा भी उन्हें नहीं मिला है। इसके लिए लोगों ने अब सरकार से भी शिकायत करने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
पहले डिजाइन तैयार नहीं था तो एक साल तक पुल का निर्माण रुका रहा। अब डिजाइन तैयार हो गया है, लिहाजा बरसात के बाद इस पर तेजी से काम शुरू किया जाएगा।
-उमेश शर्मा काऊ, क्षेत्रीय विधायक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed