{"_id":"6830de76ff115a764b0aaa03","slug":"work-of-laying-500-meter-hume-pipe-completed-dehradun-news-c-5-1-drn1013-698218-2025-05-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: आईएसबीटी ड्रेनेज में 500 मीटर ह्यूम पाइप डालने का काम पूरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: आईएसबीटी ड्रेनेज में 500 मीटर ह्यूम पाइप डालने का काम पूरा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आईएसबीटी क्षेत्र कई सालों से बरसात में जलभराव से जूझता आ रहा है। इस साल इस समस्या से निजात मिलने की उम्मीद जगी है। शुक्रवार को आईएसबीटी फ्लाईओवर सुधारीकरण और ड्रेनेज कार्यों का जिलाधिकारी सविन बंसल ने एसएसपी अजय सिंह के साथ स्थलीय निरीक्षण किया। इसमें पाया गया कि आईएसबीटी ड्रेनेज में 500 मीटर ह्यूम पाइप डालने का काम पूरा कर लिया गया है। डीएम ने अधिकारियों को सख्त निर्देश देकर कहा कि इस वर्ष आईएसबीटी पर जलभराव की समस्या नहीं होनी चाहिए।
उन्होंने कहा कि सभी 15 चैंबर्स, ड्रेनेज सीवरेज लाइन्स की सफाई का काम पांच जून तक पूरा कर लिया जाए। यूपीसीएल को विद्युत लाइन भूमिगत करने के लिए सशर्त अनुमति देते हुए समय पर कार्य पूरा करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने सभी कार्यदायी संस्थाओं को चेतावनी देते हुए कहा कि रोड ब्लैक टॉप के बाद यदि सड़क की खुदाई की गई तो संबंधित संस्था के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। डीएम ने निरीक्षण में पाया कि आईएसबीटी पर स्मार्ट सिटी की ओर से तैयार किए जा रहे नए ड्रेनेज सिस्टम का कार्य अंतिम चरण में है। जल्द ही इसे पूरा किया जाएगा। जिलाधिकारी ने शिमला बाईपास, आईएसबीटी ड्रेनेज कार्यों का भी निरीक्षण किया।