फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Work done on solving the problems of traders

व्यापारी वर्ग की समस्याओं के समाधान पर किया गया काम

Thu, 13 Jan 2022 12:03 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 13 Jan 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
Work done on solving the problems of traders
हरबर्टपुर में व्यापारी वर्ग के साथ बैठक करते विधायक मुन्ना सिंह चौहान। - फोटो : VIKAS NAGAR
विधायक मुन्ना सिंह चौहान ने हरबर्टपुर में व्यापारियों के साथ बैठक करते हुए कहा कि उनके माध्यम से पांच साल तक व्यापारियों की हर एक समस्या के समाधान के लिए काम किया गया। उन्होंने कहा क्षेत्र का व्यापार बढ़े इसके लिए उन्होंने हर संसाधन जुटाने का काम किया है। उनके किए गए कार्यों को लाभ आने वाली नस्लों तक को मिलता रहेगा।
विज्ञापन

हरबर्टपुर बाजार मेें हुई व्यापारियों की बैठक को संबोधित करते हुए विधायक मुन्ना सिंह चौहान ने कहा कि क्षेत्र का व्यापार बढ़ाने के लिए उन्होंने हरबर्टपुर में बस अड्डे के निर्माण का बड़ा कार्य कराने में कामयाबी हासिल की। उन्होंने कहा कि बस अड्डे के निर्माण से क्षेत्र के व्यापारी वर्ग को व्यापक स्तर पर लाभ मिलेगा। और यह लाभ आने वाली पीढ़ियों तक चलता रहेगा। इसके अतिरिक्त व्यापारियों की तमाम समस्याओं के लिए उन्होंने हर संभव प्रयास किया है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विकास की यह प्रक्रिया आने वाले समय में भी इसी गति से चलती रहे। इसके लिए व्यापारी वर्ग को एकजुट होकर निर्णय लेने की आवश्यकता है। बैठक में सचिन रोहिला, सतीश अग्रवाल, मुकेश भरतरी, राजीव मंगल, कपिल मंगल, महेश गर्ग, नीरज शर्मा, देवेंद्र चावला, संजय त्यागी, मुदित बंसल, प्रदीप रोहिला, आशीष जैन, नीटू, मुकेश अग्रवाल, राजकुमार शर्मा, मुकेश गुप्ता, अमन गुप्ता, राजेंद्र गोयल, विवेक अग्रवाल, रविंद्र बजाज, मनोज रोहिला, राहुल, जगत सैनी, अमित कपिल, विजय गुप्ता, सुमित धानिया, आशीष खड़का आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed