फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dehradun:SSP changed workplace of many COs

Dehradun: देर रात एसएसपी ने कई सीओ के कार्यक्षेत्र बदले, पंकज गैरोला को मिली सदर की जिम्मेदारी

Sun, 12 Mar 2023 02:59 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून Published by: देहरादून ब्यूरो Updated Sun, 12 Mar 2023 02:59 PM IST
सार

एसएसपी दलीप सिंह कुंवर ने शुक्रवार देर रात आदेश जारी किए। नई व्यवस्था के तहत नेहरू कॉलोनी को सर्किल नहीं माना गया है। अब नेहरू कॉलोनी थाने को सदर सर्किल में शामिल किया गया है।

विज्ञापन
Dehradun:SSP changed workplace of many COs
उत्तराखंड पुलिस - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

विस्तार

राजधानी में कई सीओ के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया गया है। हाल ही में हरिद्वार से ट्रांसफर होकर आए डीएसपी पंकज गैरोला को सीओ सदर की जिम्मेदारी दी गई है। हरिद्वार में वह लंबे समय तक सीओ मंगलौर रहे हैं। इनके अलावा देहरादून सीओ सिटी भास्कर लाल शाह को अब विकासनगर सर्किल भेजा गया है।

विज्ञापन


एसएसपी दलीप सिंह कुंवर ने शुक्रवार देर रात आदेश जारी किए। नई व्यवस्था के तहत नेहरू कॉलोनी को सर्किल नहीं माना गया है। अब नेहरू कॉलोनी थाने को सदर सर्किल में शामिल किया गया है। सदर सर्किल में क्लेमेंटटाउन और पटेलनगर थाना आते थे। सीओ प्रेमनगर आशीष भारद्वाज के पास अब होमीसाइड सेल और अज्ञात शव शिनाख्त सेल भी होगी। डीएसपी अभिनय चौधरी को सीओ डालनवाला बनाया गया है। उनके पास थाना डालनवाला, कैंट, सीसीटीएनएस, डीसीआरबी, वेब सेल, साइबर सेल, एडीडीएफ, सोशल मीडिया सेल और सीआईयू होगी।
विज्ञापन


सीओ सिटी नीरज सेमवाल के पास कोतवाली शहर, वसंत विहार थाना, पुलिस लाइन, भवन, एफएफयू, महिला हेल्पलाइन, महिला सुरक्षा हेल्पलाइन, स्पेशल जुवेनाइल पुलिस यूनिट, एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग सेल, ऑपरेशन स्माइल और यातायात की जिम्मेदारी होगी। सीओ नेहरू कॉलोनी अनिल जोशी को अब मसूरी सर्किल की जिम्मेदारी होगी। इस सर्किल में थाना मसूरी, राजपुर शिकायत जांच प्रकोष्ठ, विशेष जांच प्रकोष्ठ, सीएम हेल्पलाइन आते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीओ विकासनगर भास्कर लाल शाह को कोतवाली विकासनगर, थाना चकराता, त्यूनी, कालसी, सहसपुर और खनन की जिम्मेदारी दी गई है। संदीप सिंह नेगी को सीओ ऋषिकेश बनाया गया है। जबकि, डीएसपी डीसी ढौंडियाल को डीएसपी कार्यालय के पद पर तैनात किया गया है। उनके पास थाना रायपुर के अलावा एसएसपी कार्यालय के अन्य प्रभार रहेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed