फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   wood smugglers kill forest beat watcher cremation

बरहैनी: तस्करों की गोलियों के शिकार बीच वॉचर की अंत्येष्टि हुई, वन कर्मियों ने दी सलामी

Mon, 24 Jun 2019 11:11 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बाजपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बाजपुर Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Mon, 24 Jun 2019 11:11 AM IST
विज्ञापन
wood smugglers kill forest beat watcher cremation
बड़े बेटे ने मुखाग्नि - फोटो : अमर उजाला

वन तस्करों की गोलियों के शिकार हुए बीट वॉचर बहादुर सिंह चौहान की गांव बरहैनी शमशान घाट में आज सुबह अंत्येष्टि की गई। जहां वन कर्मियों ने उन्हें सलामी दी। मृतक के बड़े बेटे विरेंद्र सिंह ने चिता को मुख्गानि दी। इस मौके पर डिवीजन से डीएफओ आरके सिंह, एसडीओ नवीन पंत, एसडीओ उमेश तिवारी, बरहैनी वन क्षेत्र अधिकारी रूपनारायण गौतम, वन क्षेत्राधिकारी नैनीताल नवीन पंवार, रेंजर हल्द्वानी सावित्री गिरी, हेमचंद्र नेगी, गोपाल कृष्ण कपिल, वन दरोगा हर्ष मेवाड़ी, वन दरोगा दीपक नेगी, वनरक्षक जयप्रकाश यादव, वनरक्षक पूरन, वन दरोगा शेर सिंह बोरा, वन आरक्षी मोहन पांडे, वन आरक्षी अशोक टम्टा, वन दरोगा लक्ष्मण दत्त जोशी, वन दरोगा डूंगर सिंह जीना, वन आरक्षी संदीप सूटा, वन दरोगा राजेश खन्ना, नैनीताल डिवीजन रेंजर महेश जोशी, लक्ष्मण सिंह, चंदन अधिकारी आदि मौजूद थे।

विज्ञापन


घायल हुए संविदा बीट वॉचर का खर्च उठाएगा वन महकमा 
बरहैनी रेंज में तस्करों की गोलियों से घायल हुए संविदा बीट वॉचर महेंद्र सिंह के इलाज का खर्च वन महकमा उठाएगा। इसके साथ ही तराई केंद्रीय वन प्रभाग के कर्मचारी मृत और घायल की मदद के लिए एक दिन का वेतन देंगे। विभागीय अधिकारी पश्चिमी वृत्त के कर्मचारियों से भी एक दिन का वेतन देने का आग्रह करेंगे। बरहैनी रेंज के दक्षिणी बीट संख्या केएन-वन में लकड़ी तस्करों ने संविदा पर तैनात बीट वॉचर बाजपुर के पांवपुरी बरहैनी निवासी बहादुर सिंह चौहान (53) पुत्र किटार सिंह चौहान की गोली मारकर हत्या कर दी थी, जबकि बाजपुर के थापक नगला निवासी महेंद्र सिंह पुत्र सुंदर सिंह के पैर पर गोली लगी थी। महेंद्र सिंह का एसटीएच में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन


सीसीएफ कुमाऊं ने जाना महेंद्र का हाल
रविवार को मुख्य वन संरक्षक कुमाऊं डॉ. विवेक पांडे ने एसटीएच में भर्ती संविदा वन कर्मी महेंद्र सिंह का हाल जाना। उन्होंने कहा कि महेंद्र सिंह के साथ पूरा विभाग खड़ा है। महेंद्र के इलाज का पूरा खर्च भी विभाग उठाएगा। विभाग की तरफ से जो मदद होगी वह उपलब्ध कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीसीएफ ने पीसीसीएफ को भेजा आर्थिक मदद का प्रस्ताव 
मृत संविदा वन कर्मी की आर्थिक सहायता के लिए वन विभाग ने कदम उठाना शुरू कर दिया। सीसीएफ कुमाऊं डॉ. विवेक पांडे की ओर से बहादुर सिंह चौहान की आर्थिक सहायता के लिए प्रमुख वन संरक्षक कुमाऊं को प्रस्ताव भेज दिया गया है। सीसीएफ ने प्रस्ताव भेजने की पुष्टि की।

मृतक के परिवार और घायल के इलाज में मदद करेगा डब्ल्यूडब्ल्यूएफ
मृतक संविदा कर्मी बहादुर सिंह चौहान के परिवार और घायल महेंद्र सिंह की मदद डब्ल्यूडब्ल्यूएफ करेगा। वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि संस्था ने मदद के लिए हामी भरी है। संस्था मृतक के परिवार को मुआवजा देगी। साथ ही घायल के इलाज का खर्च भी देगी।


मृतक संविदा कर्मी के परिवार को आर्थिक मदद दिलाने का प्रयास किया जा रहा है। तराई केंद्रीय वन प्रभाग के कर्मचारियों ने एक दिन का वेतन भी देने का निर्णय लिया है। वन विभाग घायल बीट वॉचर के इलाज का खर्च भी उठाएगा।
- डॉ.विवेक पांडे, सीसीएफ कुमाऊं

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed