{"_id":"59820be54f1c1b667d8b468d","slug":"womens-will-free-travel-on-raksha-bandhan-in-uttarakhand","type":"story","status":"publish","title_hn":"रक्षाबंधन पर बहनों के लिए परिवहन निगम का तोहफा, बसों में मुफ्त कर सकेंगी यात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रक्षाबंधन पर बहनों के लिए परिवहन निगम का तोहफा, बसों में मुफ्त कर सकेंगी यात्रा
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
Updated Wed, 02 Aug 2017 11:02 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तराखंड परिवहन निगम ने रक्षाबंधन पर एक बार फिर महिलाओं को बसों में मुफ्त यात्रा का तोहफा दे दिया है। परिवहन निगम के महाप्रबंधक दीपक जैन ने बताया कि रक्षा बंधन के दिन महिलाएं निगम की साधारण बसों में मुफ्त यात्रा कर सकेंगी।
विज्ञापन
वॉल्वो, हाइटेक, जैसी बसों में महिलाओं को यात्रा की सुविधा नही मिलेगी। इतना ही नहीं महिलाएं महज राज्य के भीतर ही मुफ़्त सुविधा का लाभ उठा सकेंगी। यदि किसी महिला को रक्षाबंधन के दिन देहरादून से दिल्ली जाना है तो उसे यह सुविधा नही मिल पाएगी।
विज्ञापन
अलबत्ता राज्य के किसी भी कोने में महिलाएं मुफ्त यात्रा की हकदार होगी। महाप्रबंधक जैन ने बताया कि इस संबंध में सभी संभागीय प्रबंधकों, सहायक संभागीय प्रबंधकों को आदेश जारी कर दिया गया है। उल्लेखनीय है कि परिवहन निगम की ओर से हर साल रक्षाबंधन के मौके पर बहनों को साधारण बसों में मुफ्त यात्रा की सुविधा दी जाती है।
विज्ञापन