फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Women's anger erupted against the block mission manager and they protested

Dehradun News: ब्लॉक मिशन प्रबंधक के खिलाफ फूटा महिलाओं का गुस्सा, किया प्रदर्शन

Thu, 03 Apr 2025 07:18 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 03 Apr 2025 07:18 PM IST
विज्ञापन
Women's anger erupted against the block mission manager and they protested
- जलाया पुतला फूंककर मिशन प्रबंधक पर लगाया अभद्रता का आरोप
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
चकराता। स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने ब्लॉक मिशन प्रबंधक पर दुर्व्यवहार व शोषण के गंभीर आरोप लगाते हुए उनके खिलाफ प्रदर्शन किया। महिलाओं ने मिशन प्रबंधक का पुतला जलाने के साथ प्रशासन से उनपर कार्रवाई की मांग की है।
स्वयं सहायता समूहाें से जुड़ी महिलाओं ने छावनी बाजार के शहीद स्मारक पर एकत्रित होकर विरोध प्रदर्शन किया। महिलाओं ने ब्लॉक मिशन प्रबंधक पूजा गौड़ के खिलाफ नारेबाजी करते हुए उनके पुतले को भी आग के हवाले किया। प्रदर्शन में शामिल समाजसेवी बचना शर्मा ने कहा कि राजनीतिक स्वार्थों की पूर्ति के लिए मिशन प्रबंधक अपने समर्थकों को लाभ पहुंचाने का काम कर रही हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी अन्य महिलाओं को योजनाओं के लाभ से वंचित रखा जा रहा है। कहा कि यदि मिशन प्रबंधक को राजनीति करनी है तो उन्हें अपनी नौकरी छोड़कर सीधे मैदान में आ जाना चाहिए। नाराज महिलाओं ने उनके विरुद्ध जमकर नारेबाजी करते हुए शोषण के गंभीर आरोप भी लगाए। साथ ही उन्होंने प्रशासन से ब्लॉक मिशन प्रबंधक के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की मांग भी की। इसके साथ ही महिलाओं ने प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, कृषि मंत्री गणेश जोशी, उपजिलाधिकारी चकराता व खंड विकास अधिकारी को ज्ञापन प्रेषित कर उन्हें पद से हटाने की मांग की। प्रदर्शन करने वालों में बीना देवी, सुमन, मनीषा, रीना, आशा देवी, सपना देवी, राधा, शांता, सुधा, उजाला देवी, संगीता, सुमित्रा, गीता, बबीता, चुम्मा देवी, अंजना, पिंकी, सरोज, मालो, सुनीता, प्रमिला, इंदिरा, तारा देवी आदि महिलाएं मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, ब्लॉक मिशन प्रबंधक पूजा गौड़ ने कहा कि उन पर लगाए जा रहे आरोप निराधार हैं। महिलाओं के प्रदर्शन के पीछे ब्लॉक प्रमुख व कुछ प्रधानों की सोची समझी साजिश है। पिछले कई साल से विभिन्न पदों पर बैठी महिलाओं को उन्होंने एनआरएलएम की गाइड लाइन के अनुसार हटाया है। जिसके चलते कुछ महिलाओं को उनके खिलाफ भड़काया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed