फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Women will take to the streets against drugs and hatred

Dehradun News: नशे और नफरत के खिलाफ सड़कों पर उतरेंगी महिलाएं, इस तरह होगी कार्यक्रम की रूपरेखा

Mon, 11 Mar 2024 02:01 PM IST
देहरादून ब्यूरो माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून Published by: देहरादून ब्यूरो Updated Mon, 11 Mar 2024 02:01 PM IST
सार

उत्तराखंड महिला मंच को कई जन संगठनों का समर्थन मिला। नशे और नफरत के खिलाफ शहर के अलग-अलग हिस्सों में छोटी-छोटी जनसभाएं और धरने प्रदर्शन किए जाएंगे।

विज्ञापन
Women will take to the streets against drugs and hatred
नशा - फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

उत्तराखंड आंदोलन में अग्रणी भूमिका निभाने वाली महिलाओं ने इस बार में लोक सभा चुनाव से ठीक पहले फिर से सड़कों पर उतरने का ऐलान किया है। इस बार महिलाएं उत्तराखंड को नशे और नफरत से मुक्त करने के लिए सड़कों पर उतरेंगी। उत्तराखंड महिला मंच के इस आंदोलन को कई अन्य जन संगठनों ने भी समर्थन दे दिया है।

विज्ञापन


आंदोलन की शुरुआत 19 मार्च को देहरादून से होगी और पूरे राज्य में यह आंदोलन चलेगा। रविवार को कचहरी स्थित शहीद स्मारक में महिला दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित बैठक में नशे और नफरत के खिलाफ आंदोलन चलाने का फैसला किया गया। इस दौरान यह कहा गया कि चुनाव ही वह मौका है, जब राजनीतिक पार्टियां आम लोगों की बात सुनती है। इसलिए लोक सभा चुनाव से ठीक पहले यह आंदोलन शुरू किया जा रहा है।
विज्ञापन


दावा किया गया कि राज्य में ड्रग्स पूरी तरह बंद करने और शराब नीति में सुधार किए जाने तक यह आंदोलन जारी रहेगा। इसके साथ ही नफरत की राजनीति का भी विरोध किया जाएगा। इस बैठक में उत्तराखंड इंसानियत मंच, भारत ज्ञान विज्ञान समिति, इप्टा और भारतीय किसान सभा के प्रतिनिधियों ने भी हिस्सा लिया। सभी ने महिला मंच के आंदोलन को समर्थन देने की बात कही।

विज्ञापन
विज्ञापन

ये भी पढ़ें...Chardham Yatra 2024:  तीर्थ यात्रियों के लिए अच्छी खबर, अब GMVN की वेबसाइट पर मिलेगी कैब बुकिंग की सुविधा

इस तरह होगी कार्यक्रम की रूपरेखा
19 मार्च को नशे के खिलाफ डीएम कार्यालय पर प्रदर्शन करके मुख्यमंत्री को भेजा जाएगा। इसके बाद शहर के अलग-अलग हिस्सों में छोटी-छोटी जनसभाएं और धरने प्रदर्शन किए जाएंगे। शुरू में कम से कम 10 जगहों पर ऐसी जनसभाएं होंगी। इसके बाद महिला मंच अन्य संगठनों के साथ मिलकर घर-घर दस्तक देगा और लोगों को अपने बच्चों को नशे से दूर रखने के बारे में जागरूक करेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed