फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   women will stop human trafficking from nepal

नेपाल से हो रही मानव तस्करी को अब रोकेगी महिला ब्रिगेड

Fri, 03 Jun 2016 10:59 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, झूलाघाट (पिथौरागढ़)
ब्यूरो / अमर उजाला, झूलाघाट (पिथौरागढ़) Updated Fri, 03 Jun 2016 10:59 AM IST
विज्ञापन
women will stop human trafficking from nepal
- फोटो : demo

उत्तराखंड में भारत-नेपाल को जोड़ने वाले अंतरराष्ट्रीय झूलापुल पर अब महिला पुलिस की तैनाती की जाएगी। नेपाल से लगातार मानव तस्करी की घटनाएं बढ़ने के कारण यह फैसला लिया गया।

विज्ञापन


एसपी रोशन लाल शर्मा ने झूलाघाट थाने के निरीक्षण के बाद बताया कि नेपाल से महिलाओं और बच्चों की तस्करी के मामले बढ़ रहे हैं। यह गंभीर चिंता का विषय है। थाने में स्थानीय लोगों के साथ बैठक में एसपी ने कहा कि क्षेत्र में अवैध शराब और खनन पर रोक लगाने के लिए सख्त कदम उठाए जाएंगे।
विज्ञापन


एसपी ने थाना प्रभारी पीसी मेलकानी से कहा कि वह थाना परिसर में सफाई बनाए रखने पर खास ध्यान दें। साथ ही अपराधियों पर कड़ी नजर रखें। यातायात नियमों का पालन करने के लिए नियमित रूप से चेकिंग की जाए। एसपी ने कहा कि शांति भंग करने वालों और कानून तोड़ने वालों के खिलाफ सख्ती की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसपी ने थाने के कागजातों का निरीक्षण किया। हेड कांस्टेबल सुभाष चौधरी, सुरेंद्र सिंह ने थाने का लेखा जोखा पेश किया। व्यापार संघ अध्यक्ष संजीव जोशी, डब्बू गड़कोटी, दीपक इजरवाल, भुवन जोशी, दिनेश गड़कोटी आदि ने एसपी से मुलाकात की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed