फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   women tied the safe guard to the Chief Minister

मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत को बांधी राखियां

Mon, 12 Aug 2019 02:15 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 12 Aug 2019 02:15 AM IST
विज्ञापन
women tied the safe guard to the Chief Minister
राजपुर रोड स्थित जाखन में एक वेडिंग प्वाइंट में रक्षाबंधन पर्व के उपलक्ष में आयोजित कार्यक्रम म?
देहरादून। मसूरी विधानसभा क्षेत्र की महिलाओं ने मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत और विधायक गणेश जोशी के साथ रक्षाबंधन समारोह मनाया। इस दौरान सैकड़ों महिलाओं ने मुख्यमंत्री और क्षेत्रीय विधायक को राखियां बांधीं। मुस्लिम महिलाओं ने भी मुख्यमंत्री की कलाई पर रक्षासूत्र बांधे।
विज्ञापन

रविवार को हिमालय गार्डन में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि भारतीय परंपरा में त्योहारों का विशेष महत्व है। इनमें रक्षाबंधन भाई-बहन के प्रेम का अटूट बंधन है। इस बार रक्षाबंधन और स्वतंत्रता दिवस एक ही दिन मनाया जा रहा है। कार्यक्रम में विधायक गणेश जोशी को भी महिलाओं ने राखियां बांधी। समारोह में कलाकारों ने कुमांऊनी, गढ़वाली और गोरखाली गीतों की मनमोहक प्रस्तुतियां देकर सबका मन मोहा। इस अवसर पर हंस फाउंडेशन के उत्तराखंड प्रभारी पदमेंद्र बिष्ट, महामंत्री सुरेंद्र राणा, सिकंदर सिंह, भाजयुमो मंडल अध्यक्ष समीर डोभाल, निरंजन डोभाल, अरविंद डोभाल, जयपाल भंडारी, अनुराग सिंह जोंटी आदि उपस्थित रहे।

राजपुर रोड जाखन स्थित एक वेडिंग प्वाइंट में रक्षाबंधन के उपलक्ष में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यम

राजपुर रोड जाखन स्थित एक वेडिंग प्वाइंट में रक्षाबंधन के उपलक्ष में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यम

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed